Posts

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट प्रभारी निरीक्षक बहिलपुरवा एवं उनकी टीम द्वारा पति-पत्नी के आपसी विवाद के समाप्त कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया आपसी मतभेद/विवाद को भूल पति-पत्नी एक दूजे के साथ खुशी-खुशी रहने को हुए तैयार

Image
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट प्रभारी निरीक्षक बहिलपुरवा एवं उनकी टीम द्वारा पति-पत्नी के आपसी विवाद के समाप्त कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया आपसी मतभेद/विवाद को भूल पति-पत्नी एक दूजे के साथ खुशी-खुशी रहने को हुए तैयार श्रीमान पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अतुल शर्मा के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना बहिलपुरबा श्री गुलाबचंद्र सोनकर एवं महिला आरक्षी गुडिया द्वारा पति पत्नी के आपसी झगड़े को समाप्त कराकर पति-पत्नी में सुलह कराते हुये शादी के अटूट बन्धन को टूटने से बचाया । आवेदिका श्रीमती सीमा पत्नी आशीष निवासी ऐचबारा थाना बहिलपुरबा जनपद चित्रकूट द्वारा अपने पति आशीष पर मारपीट एवं लड़ाई झगड़ा करने के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसपर प्रभारी निरीक्षक थाना बहिलपुरवा एवं महिला आरक्षी गुड़िया द्वारा शिकायतकर्ता महिला की शिकायतों को बिस्तारपूर्वक सुनकर समझकर पति से सम्पर्क करके थाना बहिलपुरबा बुलाया गया एवं दोनों पक्षों को समझाया।...

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने एक वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया

Image
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने एक वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया श्रीमान पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अतुल शर्मा के निर्देशन में वाँछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कर्वी श्री अवधेश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन मे उ0नि0 श्री रामअधार सिंह तथा उनके हमराही आरक्षी फरीउद्दीन द्वारा मु0अ0सं0 479/2022 धारा 376,506 भादवि0 व 4(2) पाक्सो एक्ट के वाँछित अभियुक्त दीपक कुमार तिवारी पुत्र सुशील तिवारी निवासी खोह थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया।  गिरफ्तारी करने वाली टीम: 1.उ0नि0 श्री रामअधार सिंह थाना कोतवाली कर्वी 2. आरक्षी फरीउद्दीन

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मेदांता के विशेषज्ञों ने 300 मरीजों की जांच की: चित्रकूट में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ह्दय और दंत रोगी आए

Image
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मेदांता के विशेषज्ञों ने 300 मरीजों की जांच की: चित्रकूट में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ह्दय और दंत रोगी आए चित्रकूट के चित्रकूट इंटर कॉलेज में भारत कल्याण मंच और मेदांता के विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें हृदय रोग एवं दंत रोग के मरीजों ने अपना इलाज कराया। 300 से अधिक मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। स्वास्थ्य शिविर में ह्दय रोग विशेषज्ञ मेदांता के डा एस तनेजा, डा राहुल यादव, दंत चिकित्सक डा. ओमनाथ मिश्रा और डा. इंदु मिश्रा ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके पहले शिविर का शुभारम्भ सदर विधायक अनिल प्रधान ने किया। कहा कि ह्दय रोग शिविर में विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम से निशुल्क इलाज कराना सराहनीय कार्य है। डॉ रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि पिछड़े क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाकर भारत कल्याण मंच बहुत बड़ा काम कर रही है ।  इस मौके पर मंच के संयोजक योगेश जैन, अध्यक्ष पीडीगुप्ता, अरुण गुप्ता, राजू लखानी, रंजना उपाध...

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज : 50 मीटर दौड़ में पवन और प्रियंका प्रथम, गोला फेंक में आंचल अव्वल

Image
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज : 50 मीटर दौड़ में पवन और प्रियंका प्रथम, गोला फेंक में आंचल अव्वल मानिकपुर में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बेसिक शिक्षा विभाग की दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को बंजरग इंटर कॉलेज सपहा मानिकपुर में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मानिकपुर रहे। खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण दत्त पाण्डेय ने मुख्य अतिथि को मालार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बजरंग इण्टर का कार्यक्रम की शुरुआत 100 मीटर दौड़ से की गई। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से गांवों की प्रतिभाएं बाहर निकल कर आती हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। खेल में हमेशा दो प्रतिद्वंद्वी होते हैं, पर जीत एक की ही होती है। हारने वाले को निराश न होकर निरंतर प्रयास करना चाहिए।  बीईओ बोले- खेल को ख...

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में तीर्थयात्रियों और दुकानदार में विवाद: सड़ी-गली मिठाई बेचने पर गाली-गलौच, इंस्पेक्टर को मौके पर भेजकर अधिकारी करा रहे जांच

Image
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में तीर्थयात्रियों और दुकानदार में विवाद: सड़ी-गली मिठाई बेचने पर गाली-गलौच, इंस्पेक्टर को मौके पर भेजकर अधिकारी करा रहे जांच चित्रकूट के खोही जलेबी वाली गली में सडी गली व बदबूदार मिठाई बेचने को लेकर तीर्थयात्रियों का दुकानदार से विवाद हो गया। तीखी नोंकझोंक के बीच तीर्थयात्रियों ने आरोप लगाया कि दुकानदार ने पहले मानक विहीन मिठाई दी विरोध करने पर परिजनों के साथ अभद्रता कर गाली गलौज भी किया। आरोप लगाया कि विभागीय सांठ-गांठ से ही दुकानदार मनमाने तरीके से खाद्य सामग्री बेचकर सबकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। मिलावट कर बेची जाती हैं मिठाईयां धर्मनगरी के परिक्रमा मार्ग सहित जिलामुख्यालय, कस्बों में दुकानों में मिलावट कर मिठाइयां बेचने का कारोबार चलता है। मिठाइयों को खुले में भी रखकर बेचने से बीमारी भी फैलने की संभावना बनी रहती है। झांसी के श्रद्धालु राजेश पटेल, राजन पटेल ने बताया कि वह अपने प्रयागराज निवासी रिश्तेदार सुरेश व संगम के साथ परिक्रमा कर रहे थे। जलेबी वाली गली खोही...

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान: मां-बाप बड़ी बेटी से मिलने गए थे उसके ससुराल, घर में अकेली थी लड़की

Image
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान: मां-बाप बड़ी बेटी से मिलने गए थे उसके ससुराल, घर में अकेली थी लड़की चित्रकूट में 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लड़की के माता पिता अपनी बड़ी बेटी के ससुराल उससे मिलने गए थे। इसी दौरान छात्रा ने फंदा लगा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। चित्रकूट थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात कामता स्थित गौरिहार मंदिर के पास 17 साल की नाबालिग ने फांसी लगा ली है। उसके पिता अरुण तिवारी ने बताया कि फांसी लगाने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि घर में किसी भी प्रकार का लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ। मैं अपनी पत्नी को लेकर बड़ी लड़की से मिलने उसकी ससुराल चला गया था। अरुण कुमार ने बताया कि फांसी के फंदे से उतारकर उसे जानकीकुंड हॉस्पिटल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़की के माता-पिता के जाने के बाद लड़की दुकान बंद करके...

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट रैपुरा के गुंता बांध में किसानों की अधिग्रहण जमीन को लेकर जिलाधिकारी व अधिशासी अभियंता चित्रकूट महोदय को पत्र सौंपकर समस्याओं के बारे में अवगत कराया

Image
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जनपद चित्रकूट के अंतर्गत रैपुरा के गुंता बांध में किसानों की अधिग्रहण जमीन को लेकर जिलाधिकारी व अधिशासी अभियंता चित्रकूट महोदय से ग्राम पंचायत रामपुर के बेलरी, बराछी व आदि  गांवों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर ग्रामीणों के साथ पत्र सौंपकर समस्याओं के बारे में अवगत कराया जिसमें गुंता बांध कई वर्ष पहले हजारों बीघे में बनाकर सरकार ने किसानों की जमीन अधिग्रहण कर लिया था जो कि आज तक किसी भी किसान को कोई मुआवजा नहीं दिया गया है एवं सिंचाई विभाग के अंतर्गत बने बांध की वजह से बेलरी गांव का विकास भी नहीं हो पा रहा है जिसमें मानक के अनुसार पुल ना होने के कारण पूरी तरह से पानी लबालब भर गया है कोई भी रामपुर से बेलरी जाने हेतु पक्का संपर्क मार्ग नहीं है SC बस्ती जाने हेतु न ही पुलिया का निर्माण है और ना ही संपर्क मार्ग, बच्चों की शिक्षा पूरी तरह से बाधित है  क्योंकि शिक्षक जान जोखिम में डालकर आने से इंकार कर दिए हैं किसानों की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई ह...