डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मेदांता के विशेषज्ञों ने 300 मरीजों की जांच की: चित्रकूट में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ह्दय और दंत रोगी आए
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मेदांता के विशेषज्ञों ने 300 मरीजों की जांच की: चित्रकूट में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ह्दय और दंत रोगी आए
चित्रकूट के चित्रकूट इंटर कॉलेज में भारत कल्याण मंच और मेदांता के विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें हृदय रोग एवं दंत रोग के मरीजों ने अपना इलाज कराया। 300 से अधिक मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। स्वास्थ्य शिविर में ह्दय रोग विशेषज्ञ मेदांता के डा एस तनेजा, डा राहुल यादव, दंत चिकित्सक डा. ओमनाथ मिश्रा और डा. इंदु मिश्रा ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके पहले शिविर का शुभारम्भ सदर विधायक अनिल प्रधान ने किया। कहा कि ह्दय रोग शिविर में विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम से निशुल्क इलाज कराना सराहनीय कार्य है। डॉ रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि पिछड़े क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाकर भारत कल्याण मंच बहुत बड़ा काम कर रही है ।
इस मौके पर मंच के संयोजक योगेश जैन, अध्यक्ष पीडीगुप्ता, अरुण गुप्ता, राजू लखानी, रंजना उपाध्याय, जय श्रीजोग, शुभम गुप्ता, आदर्श कुमार श्रीवास्तव, सुनील अग्रवाल, महेश गुप्ता, वेद प्रकाश पांडेय, प्राथमिक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, अनीता सिंह, बलवीर सिंह, शिव प्रकाश गुप्ता, अनुराग शुक्ला, संतोष विश्वकर्मा, सौरभ सिंह यादव, रघुवेंद्र गर्ग ओर शंकर यादव आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment