डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट प्रभारी निरीक्षक बहिलपुरवा एवं उनकी टीम द्वारा पति-पत्नी के आपसी विवाद के समाप्त कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया आपसी मतभेद/विवाद को भूल पति-पत्नी एक दूजे के साथ खुशी-खुशी रहने को हुए तैयार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अतुल शर्मा के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना बहिलपुरबा श्री गुलाबचंद्र सोनकर एवं महिला आरक्षी गुडिया द्वारा पति पत्नी के आपसी झगड़े को समाप्त कराकर पति-पत्नी में सुलह कराते हुये शादी के अटूट बन्धन को टूटने से बचाया । आवेदिका श्रीमती सीमा पत्नी आशीष निवासी ऐचबारा थाना बहिलपुरबा जनपद चित्रकूट द्वारा अपने पति आशीष पर मारपीट एवं लड़ाई झगड़ा करने के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसपर प्रभारी निरीक्षक थाना बहिलपुरवा एवं महिला आरक्षी गुड़िया द्वारा शिकायतकर्ता महिला की शिकायतों को बिस्तारपूर्वक सुनकर समझकर पति से सम्पर्क करके थाना बहिलपुरबा बुलाया गया एवं दोनों पक्षों को समझाया। दोनों पक्षों द्वारा भविष्य में आपस में लड़ाई झगड़ा न करने तथा पति-पत्नी के कर्तव्यों का पालन करने की बात कही गयी। आपसी सुलह होने पर प्रभारी निरीक्षक थाना बहिलपुरबा द्वारा दोनो को साथ-साथ आपस में सामन्जस्य बिठाकर एवं परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्बहन करने हेतु सलाह दी गयी तथा यह भी कहा गया कि आपस में तारतम्यता बनाकर रहें।
समझौता कराने वाली टीम:1.
प्रभारी निरीक्षक थाना बहिलपुरबा श्री गुलाबचन्द्र सोनकर
2. महिला आरक्षी गुड़िया
Comments
Post a Comment