डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज : 50 मीटर दौड़ में पवन और प्रियंका प्रथम, गोला फेंक में आंचल अव्वल

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज : 50 मीटर दौड़ में पवन और प्रियंका प्रथम, गोला फेंक में आंचल अव्वल

मानिकपुर में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बेसिक शिक्षा विभाग की दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को बंजरग इंटर कॉलेज सपहा मानिकपुर में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मानिकपुर रहे। खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण दत्त पाण्डेय ने मुख्य अतिथि को मालार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बजरंग इण्टर का कार्यक्रम की शुरुआत 100 मीटर दौड़ से की गई। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से गांवों की प्रतिभाएं बाहर निकल कर आती हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। खेल में हमेशा दो प्रतिद्वंद्वी होते हैं, पर जीत एक की ही होती है। हारने वाले को निराश न होकर निरंतर प्रयास करना चाहिए।

 बीईओ बोले- खेल को खेल भावना से ही खेलें खण्ड शिक्षा अधिकारी कृष्ण दत्त पाण्डेय ने कहा कि सभी लोग खेल को खेल भावना से ही खेलें। आपस में द्वेष की भावना से न खेलें । खेलकूद से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं मानसिक विकास भी होता है। पहले दिन हुई प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर 50 मीटर दौड़ बालक एवं बालिका में पवन और प्रियंका प्रथम, पुष्पेंद्र और शालिनी द्वितीय रहे। 100 मीटर दौड़ में पवन और अनूपा प्रथम, राहुल और संगीता द्वितीय, जूनियर स्तर में गुलाब और सेजल प्रथम, राजेंद्र और महिमा द्वितीय रहे। गोला फेंक में आंचल प्रथम और कोमल द्वितीय रहीं । कार्यक्रम में उपस्थित लोग कार्यक्रम में उमेश मिश्रा, मान सिंह, संतोष द्विवेदी ब्लाक व्यायाम शिक्षक अशोक पाण्डेय,सुनीत श्रीवास्तव,ओमप्रकाश, प्रमोद चौरसिया, ललक पाण्डेय,अभिलाषा सिंह,बारे लाल हरिकिशोर दीक्षित, रोहणी प्रसाद, वंदना द्विवेदी, आदि शिक्षक,शिक्षा मित्र और अनुदेशक मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सदगुरु प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन-13 का हुआ शुभारम्भसदगुरु ट्रस्ट के विभिन्न प्रकल्पों की 13 टीमों के मध्य एक माह तक चलेगा क्रिकेट का महामुकाबला

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 120 क्वार्टर देशी शराब बरामद की

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ : बोले- चित्रकूट डकैतों से मुक्त हो गया, जिन्होंने पानी के लिये तरसाया, उन्हें वोट के तरसा देना