Posts

मानिकपुर में गोवंश से टकराई बाइक: बरात में शामिल होने के लिए जाते समय हुआ हादसा, तीन लोग घायल

Image
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में गोवंश से टकराई बाइक: बरात में शामिल होने के लिए जाते समय हुआ हादसा, तीन लोग घायल  चित्रकूट के मानिकपुर देर रात बरात समारोह में शामिल होने कर्वी से मानिकपुर आ रहे बाइक सवारों के सामने आई गोवंश से टकरा गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मानिकपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मानिकपुर के सरैया गांव की मुख्य सड़क पर एक बाइक पर तीन लोग जा रहे थे। सामने अन्ना गोवंश आने से बाइक टकराकर गिर पड़ी, जिससे तीनों बुरी तरह घायल हो गए।  मुख्य सड़क में पड़े तीनों को पीआरबी के जवानों ने एंबुलेंस से निकपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। स्वास्थ कर्मियों के मुताबिक चालक सुनील सोनकर और सवार मुकेश को गंभीर तो तीसरे सवार छोटू यादव को आंशिक चोटें आई हैं। जिनका प्राथमिक इलाज के बाद गम्भीर रूप से घायल दोनों घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

थाना पहाड़ी पुलिस ने 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया

Image
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना पहाड़ी पुलिस ने 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट श्री अतुल शर्मा के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी श्री अजीत कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में उ0नि0 श्री जनार्दन प्रताप सिंह द्वारा मु0अ0सं0 91/21 व मु0अ0सं0 119/21 धारा 457/380/411 भादवि0 के वांछित अभियुक्त चिरौंजी लाल पुत्र कल्लू नट निवासी पल्हरी थाना नरैनी जनपद बांदा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम: 1. उ0नि0 श्री जनार्दन प्रताप सिंह थाना पहाड़ी 2. आरक्षी अजय मिश्रा 3. आरक्षी पनव राजपूत

थाना मऊ पुलिस ने 01 अभियुक्त को 48 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया

Image
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना मऊ पुलिस ने 01 अभियुक्त को 48 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट श्री अतुल शर्मा के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण एवं विक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मऊ श्री आनन्द कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 श्री कन्हैया बक्श सिंह तथा उनके हमराही द्वारा अभियुक्त कवई कोल पुत्र त्रिशूल निवासी मिश्र का डेरा मजार औड़ार थाना मऊ जनपद चित्रकूट को 48 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मऊ में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।  बरामदगी:48 क्वार्टर देशी शराब  गिरफ्तारी करने वाली टीम: उ0नि0 श्री कन्हैया वक्श सिंह थाना मऊ आरक्षी अरविन्द मौर्या  आरक्षी इंदल

चित्रकूट में थाना दिवस का हुआ आयोजन: डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

Image
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में थाना दिवस का हुआ आयोजन: डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश चित्रकूट जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा की उपस्थिति में थाना पहाड़ी एवं थाना राजापुर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा, भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्ता युक्त निस्तारण कराया जाए। सीज वाहन सड़क से तुरंत हटाए जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष पहाड़ी को निर्देश दिए कि जो सीज वाहन सड़क के किनारे खड़े हैं, तो उसके लिए कस्बा पहाड़ी के लेखपाल से संपर्क करके.शासकीय जमीन लेकर वहां पर व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने महिला शिकायत रजिस्टर एवं जन शिकायत रजिस्टर का अवलोकन किया। आवेदन पत्रों के नि...

चित्रकूट में नगर पालिका का सफाई अभियान: नालों को अतिक्रमण से कराया गया मुक्त, कई इलाकों में जलभराव से चलते लोग थे परेशान

Image
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में नगर पालिका का सफाई अभियान: नालों को अतिक्रमण से कराया गया मुक्त, कई इलाकों में जलभराव से चलते लोग थे परेशान नगर पालिका परिषद चित्रकूट  धाम कर्वी द्वारा बारिश के पहले पालिका क्षेत्र के सभी नाला-नालियों की साफ-सफाई का अभियान शुरू किया गया है, जिससे बारिश के समय जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो सके। चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता के निर्देशानुसार सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला के नेतृत्व में सभी सफाई नायक अपने-अपने क्षेत्रों के नालों और नालियों की सफाई का काम करा रहे हैं। नगर पालिका के क्षेत्र कीं में सफाई अभियान का काम जारी है। शनिवार को सफाई नायक दुलीचंद महफूज, सुनील कुमार, जावेद सिद्दीकी के नेतृत्व में करीब 3 दर्जन सफाई कर्मी सदर रोड से लेकर कर्वी माफी, चमडा मंडी की ओर जाने वाले नाले की सफाई की। जहां के वाशिंदों द्वारा अतिक्रमण करके जल निकासी के लिए नाली को बंद कर दिया गया था, वहां पर जेसीबी से नाली खुदवा कर जल निकासी बहाल की गई।जेसीबी चालक विजय कुमार सिंह ने बुलडोजर के माध्यम से अतिक...

मानिकपुर में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन: दूर-दूर से पहुंचे इलाज करवाने को मरीज, जांच के साथ निशुल्क दवाएं की वितरित

Image
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन: दूर-दूर से पहुंचे इलाज करवाने को मरीज, जांच के साथ निशुल्क दवाएं की वितरित मानिकपुर सीएचसी में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में विशाल ब्लाक स्वास्थ्य मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाधव, सांसद प्रतिनिधि व ब्लाक प्रमुख ने फीता काट कर शुभारंभ किया। मेले में स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मेले में निःशुल्क जांच, दवाएं, एबीएचए(स्वास्थ आइडी), आयुष्मान  भारत कार्ड, टेली-कंसल्टेशन, मधुमेह, उच्चरक्तचाप, मुंह का कैंसर, मोतिया बिंद की जांच आदि की सुविधाओं के साथ-साथ सभी विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है। जिससे आये हुए मरीजों को आसानी से डॉक्टरों द्वारा जांच एवं इलाज की सुविधा मिल रही है।  जहां नगर क्षेत्र एवं दूर दराज से आये ग्रामीणों द्वारा मेले में पहुंच सम्बंधित रोगों का डॉक्टरों से इलाज भी करवाया जा रहा है। स्वास्थ्य मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिला अध्यक्ष बीजेपी चंद्रप्रकाश...

मानिकपुर में आग ने मचाई तबाही: सरहट रूलर में देर रात लगी आग से ग्रहस्थी जलकर खाक, सौतेली मां पर आग लगाने का आरोप

Image
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में आग ने मचाई तबाही: सरहट रूलर में देर रात लगी आग से ग्रहस्थी जलकर खाक, सौतेली मां पर आग लगाने का आरोप चित्रकूट जिले के मानिकपुर सरहट रूलर में अज्ञात कारणों से देर रात घर में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस घटना में जहां पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है वहीं पीड़ित परिवार ने इसे आग लगाने की घटना कहा है। बता दें कि मानिकपुर रूलर के रहने वाले नारायण सोनकर के घर में अज्ञात कारणों से आग लगने के बाद मौके में पहुंचे पड़ोसियों ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं नारायण सोनकर ने बताया कि नानी की अंत्येष्टि में वह और उसके भाई ननिहाल गए हुए थे।  वहीं आग लगने की सूचना पर जब वापस पहुंचे तो आग बुझ चुकी थी। नारायण सोनकर ने उनके पड़ोस में रहने वाली अपनी सौतेली मां के परिवार पर आग लगाने का शक जाहिर किया है। शक के आधार में मानिकपुर कोतवाली में अपनी सौतेली मां व उसके पुत्री के खिलाफ लिखित तहरीर भी दी है। वहीं भुक्तभोगियों के पड़ोसियों के अनुसार लोगों का शोर सुनकर स...