मानिकपुर में गोवंश से टकराई बाइक: बरात में शामिल होने के लिए जाते समय हुआ हादसा, तीन लोग घायल
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में गोवंश से टकराई बाइक: बरात में शामिल होने के लिए जाते समय हुआ हादसा, तीन लोग घायल
चित्रकूट के मानिकपुर देर रात बरात समारोह में शामिल होने कर्वी से मानिकपुर आ रहे बाइक सवारों के सामने आई गोवंश से टकरा गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मानिकपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मानिकपुर के सरैया गांव की मुख्य सड़क पर एक बाइक पर तीन लोग जा रहे थे। सामने अन्ना गोवंश आने से बाइक टकराकर गिर पड़ी, जिससे तीनों बुरी तरह घायल हो गए।
मुख्य सड़क में पड़े तीनों को पीआरबी के जवानों ने एंबुलेंस से निकपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। स्वास्थ कर्मियों के मुताबिक चालक सुनील सोनकर और सवार मुकेश को गंभीर तो तीसरे सवार छोटू यादव को आंशिक चोटें आई हैं। जिनका प्राथमिक इलाज के बाद गम्भीर रूप से घायल दोनों घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Comments
Post a Comment