चित्रकूट में थाना दिवस का हुआ आयोजन: डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में थाना दिवस का हुआ आयोजन: डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
चित्रकूट जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा की उपस्थिति में थाना पहाड़ी एवं थाना राजापुर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा, भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्ता युक्त निस्तारण कराया जाए। सीज वाहन सड़क से तुरंत हटाए जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष पहाड़ी को निर्देश दिए कि जो सीज वाहन सड़क के किनारे खड़े हैं, तो उसके लिए कस्बा पहाड़ी के लेखपाल से संपर्क करके.शासकीय जमीन लेकर वहां पर व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने महिला शिकायत रजिस्टर एवं जन शिकायत रजिस्टर का अवलोकन किया। आवेदन पत्रों के निस्तारण की गुणवत्ता की भी जांच की।थाना दिवस में यह रहें उपस्थित थाना समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी राजापुर प्रमोद कुमार झा, तहसीलदार राम केवल त्रिपाठी, सीओ चकबंदी पहाड़ी अनंत सिंह, नायब तहसीलदार कर्वी रामानंद मिश्रा ,थाना राजापुर में प्रभारी निरीक्षक राजापुर अवधेश कुमार मिश्रा एवं थाना पहाड़ी में प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी अजीत कुमार पांडेय तथा राजस्व
एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment