मानिकपुर में आग ने मचाई तबाही: सरहट रूलर में देर रात लगी आग से ग्रहस्थी जलकर खाक, सौतेली मां पर आग लगाने का आरोप
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में आग ने मचाई तबाही: सरहट रूलर में देर रात लगी आग से ग्रहस्थी जलकर खाक, सौतेली मां पर आग लगाने का आरोप
चित्रकूट जिले के मानिकपुर सरहट रूलर में अज्ञात कारणों से देर रात घर में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस घटना में जहां पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है वहीं पीड़ित परिवार ने इसे आग लगाने की घटना कहा है। बता दें कि मानिकपुर रूलर के रहने वाले नारायण सोनकर के घर में अज्ञात कारणों से आग लगने के बाद मौके में पहुंचे पड़ोसियों ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं नारायण सोनकर ने बताया कि नानी की अंत्येष्टि में वह और उसके भाई ननिहाल गए हुए थे।
वहीं आग लगने की सूचना पर जब वापस पहुंचे तो आग बुझ चुकी थी। नारायण सोनकर ने उनके पड़ोस में रहने वाली अपनी सौतेली मां के परिवार पर आग लगाने का शक जाहिर किया है। शक के आधार में मानिकपुर कोतवाली में अपनी सौतेली मां व उसके पुत्री के खिलाफ लिखित तहरीर भी दी है। वहीं भुक्तभोगियों के पड़ोसियों के अनुसार लोगों का शोर सुनकर सभी मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने देखा कि घर से आग की लपटें निकल रही हैं और पड़ोसियों के सहयोग से आग बुझा दी गई है।
Comments
Post a Comment