Posts

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में डीएम ने पीईटी परीक्षा केंद्रों पर देखी व्यवस्था: कक्ष में प्रकाश कम होने पर लगाई फटकार, नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश

Image
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में डीएम ने पीईटी परीक्षा केंद्रों पर देखी व्यवस्था: कक्ष में प्रकाश कम होने पर लगाई फटकार, नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश चित्रकूट डीएम अभिषेक आनन्द ने शनिवार को पीईटी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम इंटर कॉलेज करबी, गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय बेडीपुलिया और सेठ राधा कृष्ण पोद्दार इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां सीसीटीवी कैमरे, रिकॉर्डर कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर जानकारी ली। साथ ही विभिन्न कक्षों में जाकर परीक्षा का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र करबी एवं पोद्दार पर परीक्षा कक्षा में प्रकाश व्यवस्था कम पाए जाने पर तत्काल प्रधानाचार्यों को प्रकाश व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में पेयजल, प्रकाश और बैठने की व्यवस्था आदि रहे।  निरीक्षण में शामिल अधिकारी जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र संचालकों को परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि...

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में दो घरों में लगी आग: गृहस्थी समेत लाखों का सामान जलकर राख, पीड़ितों ने मुआवजे की मांग की

Image
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में दो घरों में लगी आग: गृहस्थी समेत लाखों का सामान जलकर राख, पीड़ितों ने मुआवजे की मांग की मानिकपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बराह माफी के मजरा कुर्मियान पुरवा में शनिवार सुबह दो घरों में आग लग गई। दोनों घरों में गृहस्थी का सामान समेत सब कुछ जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि आग लगने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। तहसीलदार ने कहा कि लेखपाल से जांच कराकर पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाएगी। मकान का काफी हिस्सा जल गया चुनकी यादव और शारदा के कच्चे अटरादार मकान में अचानक आग लगी। घर में ताला लगाकर चुनकी खेत में थीं। अचानक घर धू धूकर जलने लगा तो बगल के ही घर में धीमे धीमे आग की लपटें पहुंचने लगीं। तभी वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। लोगों ने मिलकर आग बुझाने का काफी प्रयास किया। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची। इसके बाद आग को बुझाया गया। तब तक घर में रखा पूरा अनाज व गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। चुनकी के घर से सटे शारदा प्रसाद के घर में भी आग पहुंच ग...

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, 111 शिकायतों में से दो का किया गया निस्तारण

Image
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, 111 शिकायतों में से दो का किया गया निस्तारण चित्रकूट जनपद के मानिकपुर तहसील में माह के तीसरे शनिवार को जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें कुल 111 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर आये थे। जिनमें केवल 2 फरियादों का मौके में निस्तारण जिला अधिकारी के द्वारा या गया है। बता दें कि माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील परिसर के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता रहा है, जिसके तहत आज 15 अक्टूबर को जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विभाग से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे तहसील क्षेत्र से कई ग्रामीण आकर अपनी समस्याओं की फरियाद लगाते हुए दिखाई दिए हैं।  कुल 111 फरियादियों ने दी शिकायत समाधान दिवस में कुल 111 फरियादी अपनी फरियाद लेकर आये थे, जिनमें 2 दो शिकायत राजस्व संबंधी व एक दैवी...

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मऊ में दो दिवसीय दंगल शुरू: पहलवानों ने दिखाया दमखम; दरसेड़ा के पंडित ने जालौन के घनश्याम को दी पटखनी

Image
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मऊ में दो दिवसीय दंगल शुरू: पहलवानों ने दिखाया दमखम; दरसेड़ा के पंडित ने जालौन के घनश्याम को दी पटखनी मऊ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गांव के महाजन तालाब के पास शुक्रवार को दो दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। इसमें पहले दिन आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने इनकी प्रतिभा की जमकर सराहना की। खंडेहा में आयोजित दंगल में जालौन के घनश्याम और दरसेड़ा के पंडित के बीच हुई कुश्ती में पंडित ने जीत दर्ज की। इसके अलावा बांदा के सहादेव ने प्रयागराज के कल्लू को चित किया। संतलाल चकवा ने लक्ष्मण पहलवान को हराया। छेद्दू पहलवान को कुपूती के भूलन पहलवान, राजू ने बांदा के अमित, सुरेंद्र पिपरौंद ने करारी के अंकित को पटखनी दी। सांसद ने प्रतिद्वंदियों का हाथ मिलवाया आयोजकों ने कई पहलवानों का दंगल में पहले दिन जोड़ न मिलने पर अगले दिन कुश्ती किए जाने की घोषणा की। निर्णायक की भूमिका नीबी के प्रह्लाद चौबे और खंडेहा के तिलकधारी ने निभाई। विजेता पहलवानों को बांदा चित्रकूट ...

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पालिका टीम के साथ बुन्देली सेना ने चलाया सफाई अभियान: चित्रकूट के मुक्तिधाम में मृतकों के कपड़े और चारपाई जलाई

Image
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पालिका टीम के साथ बुन्देली सेना ने चलाया सफाई अभियान: चित्रकूट के मुक्तिधाम में मृतकों के कपड़े और चारपाई जलाई मुक्तिधाम में बुन्देली सेना ने सफाई अभियान चलाया। चित्रकूट पुलघाट स्थित मुक्तिधाम में बुन्देली सेना ने नगर पालिका के साथ मिलकर जोरदार सफाई अभियान चलाया। एक ट्रैक्टर मृतकों के कपड़े और चारपाई आदि जलाई गईं और चारे की सफाई की गई। पुलघाट मुक्तिधाम में शनिवार को भी अभियान चलाया जाएगा। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि पालिका के सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला के नेतृत्व में सफाई कर्मियों की टीम ने पुलघाट स्थित मुक्तिधाम में सफाई की। मुक्तिधाम के आसपास मृतकों के कपड़ों का अंबार था। सारे कपड़े आदि इकठ्ठा करके उन्हें जलाया गया। इसके बाद आसपास चारा की सफाई का अभियान चला। मुक्तिधाम में बुन्देली सेना ने सफाई अभियान चलाया। पुल किनारे भी की गई सफाई इसके अलावा पुल किनारे भी सफाई की गई, यहां कुछ लोग मांस के छिलके और गंदगी फेंक जाते हैं, जो राहगीरों के लिए बदबू और मु...

चित्रकूट काली घाटी रोड पर जंगल में मिला युवक का शव: नहीं हो सकी है शिनाख्त, मानिकपुर में दो दिनों में दो अज्ञातों का शव मिलने से दहशत

Image
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट काली घाटी रोड पर जंगल में मिला युवक का शव: नहीं हो सकी है शिनाख्त, मानिकपुर में दो दिनों में दो अज्ञातों का शव मिलने से दहशत  मानिकपुर थाना क्षेत्र के सरैया चौकी के काली घाटी रोड के किनारे गुरुवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना के बाद पुलिस, डॉग स्क्वॉयड टीम व अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। बता दें कि मानिकपुर क्षेत्र में दो दिनों में दूसरी बार अज्ञात शव मिला है। मानिकपुर कर्वी काली घाटी रोड के किनारे ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवक का देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर मानिकपुर कोतवाली व सरैया चौकी पुलिस जाकर जांच की। इसकी सूचना डॉग स्क्वॉयड टीम को दी। घटनास्थल पर एएसपी भी पहुंचे। इस पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि हमारे द्वारा डॉग स्क्वॉयड ने मौके का निरीक्षण किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन पता नहीं चल पाया। आस पास के लोगों से ...

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में करवा चौथ पर बाजार में रौनक: महिलाओं की जमकर हो रही भीड़, श्रंगार व सजने का खरीद रही सामान

Image
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में करवा चौथ पर बाजार में रौनक: महिलाओं की जमकर हो रही भीड़, श्रंगार व सजने का खरीद रही सामान करवा चौथ महिलाओं के सजने सवरने का पर्व होता है। इसके लिए महिलाओं ने पूजा पाठ की सामग्री के साथ ही श्रंगार की सामग्री, साडियां सहित अन्य वस्तुओं को खरीदा। इससे बाजार में महिलाओं की खासी भीड़ देखने को मिली। साडियों की दुकानों में सुबह से ही महिलाएं पहुंची। जिसमें नई डिजाइन के साथ ही लहंगा खरीदा। साडी खरीदने आयी महिलाओं ने बताया कि करवा चौथ पर्व में सजने संवरने की परंपरा है। इसको लेकर पर्व के तीन दिन पहले से तैयारियां शुरू कर दी है। बाजार से फिल्मी हिरोइनों के नाम वाली साडियां खरीदी। बताया कि इस साल चुनरी वाली साडियों अधिक महिलाएं खरीद रही हैं। सवरने की वस्तुएं महिलाओं ने खरीदा श्रृंगार की सामग्री बेचने वाली दुकान में भी महिलाओं की भीड़ रही। चूड़ी, कंगन के साथ सजने सवरने की वस्तुएं महिलाओं ने खरीदा।  दुकानदारों ने बताया कि इस साल कोरोना का असर न होने के कारण अधिक बिक्...