डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में दो घरों में लगी आग: गृहस्थी समेत लाखों का सामान जलकर राख, पीड़ितों ने मुआवजे की मांग की

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में दो घरों में लगी आग: गृहस्थी समेत लाखों का सामान जलकर राख, पीड़ितों ने मुआवजे की मांग की

मानिकपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बराह माफी के मजरा कुर्मियान पुरवा में शनिवार सुबह दो घरों में आग लग गई। दोनों घरों में गृहस्थी का सामान समेत सब कुछ जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि आग लगने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। तहसीलदार ने कहा कि लेखपाल से जांच कराकर पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाएगी। मकान का काफी हिस्सा जल गया चुनकी यादव और शारदा के कच्चे अटरादार मकान में अचानक आग लगी। घर में ताला लगाकर चुनकी खेत में थीं। अचानक घर धू धूकर जलने लगा तो बगल के ही घर में धीमे धीमे आग की लपटें पहुंचने लगीं। तभी वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। लोगों ने मिलकर आग बुझाने का काफी प्रयास किया। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची। इसके बाद आग को बुझाया गया। तब तक घर में रखा पूरा अनाज व गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। चुनकी के घर से सटे शारदा प्रसाद के घर में भी आग पहुंच गई थी। इससे उसके मकान का काफी हिस्सा जल गया और उसका भी काफी नुकसान हुआ है। पीड़िता ने आवास न मुआवजे की मांग की पीड़िता चुनकी के पति की मौत पहले हो चुकी है। खेती किसानी करके वह अपना भरण पोषण करती है। बेटियों की शादी करने के बाद वह अकेले ही घर पर रहती थी। उसने कहा कि जब तक आग पर काबू पाया जाता, तक घर में रखा पैसा,खाने का सामान, गृहस्थी जलकर राख हो गया। पीड़िता ने प्रशासन से प्रधानमंत्री आवास व मुआवजे की मांग की है।

 निरीक्षण में शामिल अधिकारी जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र संचालकों को परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सुनंदू सुधाकरण, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लव प्रकाश यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी हरिराज सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Comments