डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मऊ में दो दिवसीय दंगल शुरू: पहलवानों ने दिखाया दमखम; दरसेड़ा के पंडित ने जालौन के घनश्याम को दी पटखनी

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मऊ में दो दिवसीय दंगल शुरू: पहलवानों ने दिखाया दमखम; दरसेड़ा के पंडित ने जालौन के घनश्याम को दी पटखनी

मऊ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गांव के महाजन तालाब के पास शुक्रवार को दो दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। इसमें पहले दिन आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने इनकी प्रतिभा की
जमकर सराहना की। खंडेहा में आयोजित दंगल में जालौन के घनश्याम और दरसेड़ा के पंडित के बीच हुई कुश्ती में पंडित ने जीत दर्ज की। इसके अलावा बांदा के सहादेव ने प्रयागराज के कल्लू को चित किया। संतलाल चकवा ने लक्ष्मण पहलवान को हराया। छेद्दू पहलवान को कुपूती के भूलन पहलवान, राजू ने बांदा के अमित, सुरेंद्र पिपरौंद ने करारी के अंकित को पटखनी दी। सांसद ने प्रतिद्वंदियों का हाथ मिलवाया आयोजकों ने कई पहलवानों का दंगल में पहले दिन जोड़ न मिलने पर अगले दिन कुश्ती किए जाने की घोषणा की। निर्णायक की भूमिका नीबी के प्रह्लाद चौबे और खंडेहा के तिलकधारी ने निभाई। विजेता पहलवानों को बांदा चित्रकूट सांसद आर के पटेल जोड़ मिलवाया ऐसे कुश्ती कई जनपदों में हमने देखे नहीं भी मौजूद रहे मानिकपुर विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी ने पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर देवेंद्र तिवारी, राज नारायण तिवारी प्रधान सुभाष सिंह अरुणेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य राजेश सिंह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, हल्का इंचार्ज आदि की
मौजूदगी रही।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी ने विश्व मानसिक दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं फीता काटकर किया गया

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में घूम-घूम युवकों ने किया दिवारी नृत्य : बुदेलखंड के नृत्य की रही धूम, ढोलक की थाप पर थिरकते जिस्म के साथ लाठियों का अचूक वार