Posts

मानवाधिकार की मासिक बैठक हुई सम्पन्न । भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन जनपद चित्रकूट की मासिक बैठक का आयोजन कैम्प कार्यालय मानिकपुर में किया गया।

Image
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यू पी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर मानवाधिकार की मासिक बैठक हुई सम्पन्न । भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन जनपद चित्रकूट की मासिक बैठक का आयोजन कैम्प कार्यालय मानिकपुर में किया गया। जिसमे जनपद के सभी तहसील अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष व नगर  अध्यक्ष तथा विभिन्न पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। सभी पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई।तथा संगठन विस्तार के लिए नए सदस्यों को जोड़ने व कार्डो के रिनीवल पर जोर दिया गया। साथ ही नवीनीकृत कार्ड को आधार से लिंक करने की योजना पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारीयो की क्रंमानुसार समीक्षा की साथ ही जिले में हो रहे भृष्टाचार  मानवाधिकार हनन पर चार सदस्यीय टीम का गठन कर सबको अलग अलग विभागो को जिम्मेदारी दी जायेगी। जिससे पीडीतो को उन कमेटी के माध्यम से न्याय दिलाने का कार्य किया जायेगा। जिसकी निगरानी जिला कमेटी करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला महासचिव रामेन्द्र पाण्डेय सभी को सूचित किया की अब सभी...

जनता जनार्दन की सेवा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताः डिप्टी सीएम 323 करोड़ की योजनाओं का उप मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण व शिलान्यास

Image
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यू पी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज बांदा जनता जनार्दन की सेवा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताः डिप्टी सीएम 323 करोड़ की योजनाओं का उप मुख्यमंत्री किया लोकार्पण व शिलान्यास 10 मार्गों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 346 करोड़ रूपये के कार्यों की घोषणा जिला पंचायत परिसर में पूर्व पीएम अटल बिहारी की प्रतिमा का किया अनावरण   बांदा रविवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्थानीय राजकीय इण्टर कॉलेज बांदा के प्रांगण में 323 करोड़ रूपये की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने जनपद के दस मार्गों के चौडीकरण व सुदृढ़ीकरण के दस कार्यों के लिए 346 करोड़ रूपये की शीघ्र स्वीकृतियां जारी की जाने की घोषणा की। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिला पंचायत परिसर में अटल वाटिका में नवनिर्मित अटल प्रतिमा का भी अनावरण किया। श्री मौर्य ने कहा कि बुन्देलखण्ड़ में गरीबी के खिलाफ जंग चल रही है। प्रदेश सरकार द्वारा बुन्देलखण्ड़ एक्सप्रेस-वे तथा डिफेन्स कॉरीडोर की योजनाय...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बेड़ी पुलिस से शिवरामपुर तक मोटरसाइकिल रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया.

Image
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यू पी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट शिवरामपुर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बेड़ी पुलिस से शिवरामपुर तक मोटरसाइकिल रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया.    आज दिनांक 24-01-2021 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के क्रम में बिना हेलमेट लगाने हुए दोपहिया मोटरसाइकिल चालको को जागरूक किया गया. यातायात प्रभारी श्री घनश्याम पांडेय तथा पीटीओ वीरेंद्र राजभर द्वारा बेड़ीपुलिया पर हेलमेट लगाए हुए.  मोटरसाइकिल चालको की रैली को हरी झंडी दिखाकर शिवरामपुर की तरफ रवाना किया गया. साथ ही साथ यातायात नियमों से सम्बंधित पम्पलेट वितरित किये गए सड़क पर चलने वाले लोगो को यातयात नियमो का पालन करने हेतु जागरूक किया गया. इस दौरान आरटीओ विभाग के आरक्षी और यातायात पुलिस के आरक्षी मौजूद रहे।

मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिका दिवस के अवसर पर विभिन्न थानों के एण्टी रोमियों टीमों द्वारा विद्यालय में भ्रमण कर बालिकाओं को जागरुक किया गया

Image
 डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यू पी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पहाड़ी मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिका दिवस के अवसर पर विभिन्न थानों के एण्टी रोमियों टीमों द्वारा विद्यालय में भ्रमण कर बालिकाओं को जागरुक किया गया .उ0प्र0 शासन द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन, महिला कल्याण एवं बाल विकास के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में आज दिनांक 24.01.2021 को एंटी रोमियो टीम थाना पहाड़ी द्वारा बिसंडा तिराहा,नांदी तिराहा,बरेठी रोड एवम पालेशवर  मेला मैदान में जाकर राष्ट्रीय बालिका दिवस के समारोह में जाकर, एंटी रोमियो टीम थाना मऊ द्वारा हरजन बस्ती एवं मण्डौर रोड पर, एंटी रोमियो टीम थाना भरतकूप के द्वारा ग्राम भारतपुर और भरतकूप मंदिर मे, एंटी रोमियो टीम थाना बरगढ़ द्वारा ग्राम कोलमजरा में, एंटी रोमियो टीम महिला थाना द्वारा बालिका दिवस के अवसर पर कस्तूरबा बालिका विद्यालय में, एंटी  रोमियों टीम थाना मारकुंडी द्वारा कस्बा मारकुंडी में भ्रमण कर बालिकाओं...

पुलिस अधीक्षक श्री अंकित मित्तल द्वारा गणतंत्र दिवस परेड की फाइनल रिहर्सल परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया.

Image
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यू पी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पुलिस अधीक्षक श्री अंकित मित्तल द्वारा गणतंत्र दिवस परेड की फाइनल रिहर्सल परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया.आज दिनांक 24.01.2021 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अंकित मित्तल द्वारा गणतंत्र दिवस परेड की फाईनल रिहर्सल परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया. परेड की फर्स्ट कमाण्ड क्षेत्राधिकारी लाईन्स रजनीश कुमार यादव, सेकेण्ड कमाण्ड निरीक्षक विजय सिंह पुलिस लाईन्स तथा थर्ड कमाण्ड उ0नि0 हरिदास वर्मा रहे. परेड द्वारा शानदार हर्ष फायरिंग के बाद मार्च पास्ट की कार्यवाही की गयी। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गयी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट शैलेन्द्र कुमार राय, क्षेत्राधिकारी मऊ सुबोध गौतम, प्रतितार निरीक्षक सुमेर सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी वीरेन्द्र त्रिपाठी, प्रभारी मीडिया सेल के.के. मिश्रा पीआरओ श्री दिनेश कुमार सिंह एवं अन्य अधि0/कर्मचारी उपस्थित रहे।

ट्रक बस की आमने सामने हुयी भिड़ंत दर्जन भर लोग हुये घायल

Image
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यू पी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मऊ ट्रक बस की आमने सामने हुयी भिड़ंत दर्जन भर लोग हुये घायल प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्वी की ओर आ रही रोडवेज बस की सामने से आ रहे ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गयी जिसमे दर्जन भर लोग घायल हो गये वही स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुची एम्बुलेंस व रैपुरा पुलिस की मदद से घायलों को भेजा गया अस्पताल, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घने कुहरे के चलते यह हादसा हुआ। मामला रैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मैकी मोड़ राष्ट्रीय रज्यमार्ग का है

चित्रकूट मानिकपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम 8 साल की बच्ची का शव मिला। जबकि, पास ही एक डेढ़ साल का बच्चा घायल पड़ा था।

Image
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यू पी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिले में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां मानिकपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम 8 साल की बच्ची का शव मिला। जबकि, पास ही एक डेढ़ साल का बच्चा घायल पड़ा था। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, उसकी भी मौत हो गई। मृतक रिश्ते में मौसी-भांजा बताए जा रहे हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। बच्ची के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के कोड़रिया पुरवा (निही) में बरदहा नदी के पास गुरुवार की शाम राहगीरों को एक बच्ची का शव मिला। पास ही डेढ़ साल का एक बच्चा घायल अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल भिजवाया। लेकिन, उसकी भी मौत हो गई। दोनों बच्चे कोड़रिया गांव के रहने वाले हैं। बच्चों की मौत की खबर पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे हैं। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची और बच्चे को धारदार हथियार से मारा गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक श्री अंकित मित्तल का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।...