जनता जनार्दन की सेवा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताः डिप्टी सीएम 323 करोड़ की योजनाओं का उप मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण व शिलान्यास

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यू पी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज बांदा जनता जनार्दन की सेवा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताः डिप्टी सीएम 323 करोड़ की योजनाओं का उप मुख्यमंत्री किया लोकार्पण व शिलान्यास 10 मार्गों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 346 करोड़ रूपये के कार्यों की घोषणा जिला पंचायत परिसर में पूर्व पीएम अटल बिहारी की प्रतिमा का किया अनावरण

 
बांदा रविवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्थानीय राजकीय इण्टर कॉलेज बांदा के प्रांगण में 323 करोड़ रूपये की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने जनपद के दस मार्गों के चौडीकरण व सुदृढ़ीकरण के दस कार्यों के लिए 346 करोड़ रूपये की शीघ्र स्वीकृतियां जारी की जाने की घोषणा की।


इसके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिला पंचायत परिसर में अटल वाटिका में नवनिर्मित अटल प्रतिमा का भी अनावरण किया। श्री मौर्य ने कहा कि बुन्देलखण्ड़ में गरीबी के खिलाफ जंग चल रही है। प्रदेश सरकार द्वारा बुन्देलखण्ड़ एक्सप्रेस-वे तथा डिफेन्स कॉरीडोर की योजनायें प्रारम्भ की हैं जिससे यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा तथा रोजगार के लिए उन्हें बाहर नही जाना होगा। उन्होंने कहा कि विकास और सुशासन का जो मॉडल आप देख रहे हैं वो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने साकार किया है। 

पूरे बुन्देलखण्ड़ के विकास के लिए भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है तथा हर घर नल योजना के अन्तर्गत प्रत्येक गरीब से गरीब परिवार को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेत्रत्व में 06 वर्ष में जो कार्य हुए हैं उतने पहले 60 वर्षों में भी नही हुए थे। 09 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि प्रदान की गयी है तथा 08 करोड़ गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन प्रदान किये गये हैं। आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत देश के 60 करोड़ गरीब लोंगो को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार माफियाओं व गुण्डों पर लगाम लगाये जाने का कार्य कर रही है तथा भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा जो योजनायें संचालित की जा रही हैं उनका पूरा पैसा लाभार्थियों को प्राप्त हो रहा है। श्री मौर्य ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा मैरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां प्रदान की जा रही हैं तथा हमारी सरकार समाज के सभी वर्गों तथा जातियों के विकास के लिए कार्य कर रही है इसीलिए 100 में 60 हमारा है, बांकी में बंटवारा है।


 कहा कि आपके आर्शीवाद से भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में 51 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त हुए तथा हमारी सरकार ने धारा 370 को समाप्त कर भारत को अखण्ड़ करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि रामलला की जन्मभूमि पर भव्य मन्दिर का निर्माण हो रहा है। हाईस्कूल व इण्टर की परीक्षाओं में प्रदेश स्तर पर 20 वें स्थान तक रैंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के घर तक डॉ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम मार्ग योजना के अन्तर्गत उनके घर तक सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार देश की रक्षा य नागरिकों की रक्षा के लिए शहीद होंने वाले सैनिकध्पुलिस बल के जावानों के घर तक भी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। श्री मौर्य ने कहा कि राष्ट्रीय व अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर मैडल प्राप्त करने वाले खिलाडियों के घरों तक मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि जनता जनार्दन की सेवा तथा जनता का सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बांदा में विकास के कार्य हम नही रूकने देंगे। भारत सरकार व प्रदेश सरकार का खजाना बांदा के विकास के लिए खुला है। उन्होंने कहा कि अब न केवल बांदा अपितु प्रदेश में सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी। श्री मौर्य ने कहा कि उ0प्र0 के स्थापना दिवस के अवसर पर तथा बामदेव की नगरी में आज आप लोंगो का आर्शीवाद प्राप्त हुआ इसके लिए मैं आप सभी लोंगो का आभार व्यक्त करता हॅॅॅू। इस मौके पर लोक निर्माण राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद बांदा-चित्रकूट आर0के0 सिंह पटेल, सांसद हमीरपुर पुष्पेन्द्र िंसंह चन्देल, विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता द्विवेदी, विधायक तिन्दवारी ब्रजेश कुमार प्रजापति, विधायक नरैनी राजकरन कबीर, विधायक बबेरू चन्द्रपाल कुशवाहा, विधायक महोबा राकेश गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, उपाध्यक्ष बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड अयोध्या सिंह पटेल, सदस्य राज्य महिला आयोग प्रभा गुप्ता तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता सुभाष चन्द्र जैन, अधिशाषी अभियंता डी0एन0यादव तथा सहायक अभियंता के0के0 श्रीवास्तव ने भी उप मुख्यमंत्री माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत परिसर में नव निर्मित अटल वाटिका में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी जी की प्रमिता का अनावरण किया। दुल्हन की तरह सजी रह अटल वाटिका बांदा जिला पंचायत परिसर में पूर्व पीएम व भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा के अनावरण के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के द्वारा जिला पंचायत परिसर सहित अटल वाटिका को दुल्हन की तरह सजाया गया। इस दौरान जिला पंचायत परिसर की भव्यता की डिप्टी सीएम ने जमकर सराहना की।  सदर विधायक की डिप्टी सीएम ने की प्रशंसा बांदा। रविवार को जीआईसी मैदान में विकास योजनाओ के लोकार्पण समारोह एवं जिला पंचायत परिसर में पूर्व पीएम अटल बिहारी की प्रतिमा के अनावरण के दौरान प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी तथा उनकी पत्नी निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि जिले के विकास में इन दोनों का महत्वपूर्ण योगदान है।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सदगुरु प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन-13 का हुआ शुभारम्भसदगुरु ट्रस्ट के विभिन्न प्रकल्पों की 13 टीमों के मध्य एक माह तक चलेगा क्रिकेट का महामुकाबला

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 120 क्वार्टर देशी शराब बरामद की

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ : बोले- चित्रकूट डकैतों से मुक्त हो गया, जिन्होंने पानी के लिये तरसाया, उन्हें वोट के तरसा देना