चित्रकूट मानिकपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम 8 साल की बच्ची का शव मिला। जबकि, पास ही एक डेढ़ साल का बच्चा घायल पड़ा था।

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यू पी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिले में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां मानिकपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम 8 साल की बच्ची का शव मिला। जबकि, पास ही एक डेढ़ साल का बच्चा घायल पड़ा था। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, उसकी भी मौत हो गई। मृतक रिश्ते में मौसी-भांजा बताए जा रहे हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। बच्ची के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के कोड़रिया पुरवा (निही) में बरदहा नदी के पास गुरुवार की शाम राहगीरों को एक बच्ची का शव मिला। पास ही डेढ़ साल का एक बच्चा घायल अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल भिजवाया। लेकिन, उसकी भी मौत हो गई। दोनों बच्चे कोड़रिया गांव के रहने वाले हैं। बच्चों की मौत की खबर पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे हैं। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची और बच्चे को धारदार हथियार से मारा गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक श्री अंकित मित्तल का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। बच्ची के शरीर पर चोट के भी निशान पाए गए हैं। बच्ची व उसके साथ उसकी बहन का लड़का यहां कैसे पहुंचा? इसकी पड़ताल की जा रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि दोनों काफी देर से लापता थे। परिवारीजन उनकी खोजबीन भी कर रहे थे। 

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सदगुरु प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन-13 का हुआ शुभारम्भसदगुरु ट्रस्ट के विभिन्न प्रकल्पों की 13 टीमों के मध्य एक माह तक चलेगा क्रिकेट का महामुकाबला

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 120 क्वार्टर देशी शराब बरामद की

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ : बोले- चित्रकूट डकैतों से मुक्त हो गया, जिन्होंने पानी के लिये तरसाया, उन्हें वोट के तरसा देना