डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानव सेवा के लिए मिला श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट को दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानव सेवा के लिए मिला श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट को दीनानाथ  मंगेशकर अवॉर्ड

मास्टर दीनानाथ मंगेशकर  स्मृति प्रतिष्ठान मुम्बई द्वारा आयोजित  एक विशिष्ट अवार्ड समारोह में पंडित दीनानाथ के पुत्र एवम् महान गायिका लता मंगेशकर,आशा भोसले के भाई हरदायनाथ मंगेशकर ने  संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित एवम् नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में विश्वख्याति प्राप्त श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट  को सामाजिक कार्यों एवं मानव सेवा के  लिए श्री दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड  से दिनाक 24/04/23 को  ट्रस्ट के अध्यक्ष विशद भाई मफत लाल एवम् उनकी धर्म पत्नी रूपल बेन मफतलाल को पुरुस्कृत किया गया। 
अध्यक्ष  विशद भाई ने इस उपलब्धि के लिए पूज्य गुरुदेव की प्रेरणा, समस्त ट्रस्टीगण, सद्गगुरु परिवार के सदस्यों,कार्यकर्ताओं तथा गुरुभाई-बहनों के सेवाकार्यों को इसका श्रेय दिया एवं मंगेशकर परिवार एवं स्मृति प्रतिष्ठान को इस अवॉर्ड के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
वहीं ट्रस्ट के ट्रस्टी एवम् प्रशासक डा इलेश जैन ने इस मिले प्रसिद्ध अवार्ड के लिए खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि ये बहुत ही बड़ी उपलब्धि है जो ट्रस्ट के कार्यों के बदौलत इतना बड़ा मंगेशकर अवॉर्ड से ट्रस्ट के अध्यक्ष विशद भाई मफ़त लाल और उनकी धर्मपत्नी को पंडित दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान द्वारा मानव सेवा और समाज सेवा के लिए पुरुस्कृत किया गया इस बड़ी उपलब्धि के लिए उन्होंने समस्त सदगुरु परिवार, समस्त ट्रस्टीगण एवम समस्त गुरु भाई भाई बहनों को श्रेय दिया है। इस अवसर पर गायिका आशा भोसले ,मंगेशकर परिवार एवम् समस्त फिल्मी हस्तियां मौजूद रही।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले में जादू के खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर जनता को मतदान के लिए जागरूक किया।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया