डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट एनडीआरएफ की टीम ने मानिकपुर तहसील का किया दौरा और बच्चों को सिखाएं आपदा प्रबंधन के गुण

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट एनडीआरएफ की टीम ने मानिकपुर तहसील का किया दौरा और बच्चों को सिखाएं आपदा प्रबंधन के गुण

 11 वीं वाहिनी एनडीआरएफ वाराणसी  के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के दिशा निर्देशन में जिले में आई एनडीआरएफ की टीम ने मानिकपुर तहसील का दौरा किया एवं आपदा के संदर्भ में तहसील स्तर की जानकारियां ली l  आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु विभिन्न संसाधनों और हितकार्य को सशक्त बनाने के लिए फेमेक्स कार्यक्रम , जन जागरूकता के अभियान चला रही है l  
       

    इसी के तहत जिला चित्रकूट में पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने मानिकपुर तहसील के आदर्श इंटर कॉलेज में बुधवार के दिन आपदा के संदर्भ में प्रशिक्षण दिया l  प्रशिक्षित एवं अनुभवी टीम द्वारा भूकंप, बाढ़ में बचाव के तरीके, फायर सेफ्टी,  आकाशीय  बिजली से बचाव, सीपीआर गले में फंसी बाहरी वस्तु को निकालने के तरीके, रक्तस्राव प्रबंधन, उपलब्ध संसाधनों से स्ट्रेचर  बनाना, लब्ध संसाधनों से  फ्लोटिंग डिवाइस (राफ्ट) बनाना एवं स्कूल सुरक्षा ड्रिल के साथ-साथ दामिनी ऐप के उपयोग एवं इंस्टॉलेशन  बारे में प्रशिक्षण दिया l

 इसके साथ ही वर्तमान समय में बढ़ रही भीषण गर्मी और लू से बचाव के तरीकों के बारे में भी बताया l पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए टीम ने स्कूल के बच्चों और स्टाफ को जल संरक्षण वृक्षारोपण के महत्व के बारे में भी बताया l इस अभियान को अपने जीवन में डालने के लिए प्रेरित भी किया l

 इस कार्यक्रम में आदर्श इंटर कॉलेज मानिकपुर के बच्चों एवं शिक्षकों व कर्मचारियों ने चढ़कर हिस्सा लिया l राहत बचाव की बारीकियों को जाना प्रधानाचार्य श्री राजेश प्रताप सिंह चंदेल ने धन्यवाद देते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया l टीम की अगुवाई इंस्पेक्टर रितेश कुमार एवं सहयोगी  सहा. उप नि. रमेश चंद सहा.  उप नि. इंद्रजीत यादव एवं टीम के सदस्यों ने प्रशिक्षण दिया जिला प्रशासन की तरफ से आपदा विशेषज्ञ श्री राहुल कुमार ने टीम का सहयोग किया l

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सदगुरु प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन-13 का हुआ शुभारम्भसदगुरु ट्रस्ट के विभिन्न प्रकल्पों की 13 टीमों के मध्य एक माह तक चलेगा क्रिकेट का महामुकाबला

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 120 क्वार्टर देशी शराब बरामद की

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ : बोले- चित्रकूट डकैतों से मुक्त हो गया, जिन्होंने पानी के लिये तरसाया, उन्हें वोट के तरसा देना