डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति तथा निपुण भारत के अंतर्गत जनपद स्तरीय स्टार फोर्स की मासिक समीक्षा व कायाकल्प अभियान, मनरेगा कार्यों व अमृत सरोवर, ग्रामीण पंचायत में लाइब्रेरी स्थापना आदि की पाक्षिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति तथा निपुण भारत के अंतर्गत जनपद स्तरीय स्टार फोर्स की मासिक समीक्षा व कायाकल्प अभियान, मनरेगा कार्यों व अमृत सरोवर, ग्रामीण पंचायत में लाइब्रेरी स्थापना आदि की पाक्षिक समीक्षा बैठक जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री एक्सीलेंस एडमिनिस्ट्रेटिव आवार्ड 2022 समग्र शिक्षा के क्षेत्र में जिला अधिकारी को चयनित किया गया है इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी को बधाई दी और कहा कि आपकी मार्ग निर्देशन में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है जिस पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व सभी खंड शिक्षा अधिकारी को बधाई दी कि आप लोग बधाई के पात्र हैं। बैठक में अकादमिक मानीटिरिग ट्रांस्कफोर्स के संबंध में उन्होंने कहा सभी उप जिला अधिकारी, नायब तहसीलदार,सभी खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी अपने अधीनस्थ पूर्ति निरीक्षक से व नगर क्षेत्र के अधिशासी अधिकारी सभी लोग प्रेरणा एप को इंस्टॉल कर निरीक्षण करें।
स्पोर्टीव सुपरविजन रिपोर्ट के अंतर्गत उन्होंने कहा कि इसमें जो रिपोर्ट आती है उस पर क्या निर्णय लेते हैं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्लान के अनुसार कार्य करें। उन्होंने कहा कंट्रोल रूम व प्रेरणा एप के अंतर्गत शिक्षकों को जो काल/ निरीक्षण किया जाता है इसमें किसकी अनुपस्थित ज्यादा रहती है उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र उसी गांव के रहने वाले होते हैं व समय से पहुंचे, उन्होंने कहा कि जो शिक्षामित्र समय से नहीं पहुंचता है उनकी खिलाफ कार्रवाई करें। कहा कि शिक्षकों को पहले मोटिवेट करें एवं बाद में शिक्षामित्रों को कि समय से स्कूल पहुंचे।
पंजीकरण व नामांकन के संबंध में उन्होंने कहा कि आउट में स्कूल है सभी खंड शिक्षा अधिकारी अभियान चलाकर बच्चों को मोटिवेट करें एवं नामांकन कराएं ।मिड डे मील के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय एक लिस्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध कराएं। फाइनेंसियल प्रोग्रेस के संबंध में उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से जानकारी लिए । ब्लॉक वाइज रिजल्ट के संबंध में उन्होंने कहा कि बीच में एक कालम बनाए की बच्चों का एवरेज व स्टेट का एवरेज कितना है जिससे प्रोग्रेस पता चल पाएगा। त्रैमासिक निपुण लक्ष्य के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि इसमें जो स्कूल पीछे हैं उस पर फोकस करने की आवश्यकता है। बैठक में ऑनलाइन मानव संपदा पोर्टल, आधार वेरिफिकेशन, आदि पर विस्तृत चर्चा हुई।
कायाकल्प के अंतर्गत आने वाले 19 पैरामीटर पर पानी, प्रकाश की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए उन्होंने कहा कि जो खेल के मैदान बन रहा है उसे जल्द से जल्द प्रारंभ कराएं। ड्रिंकिंग वाटर व रनिंग वाटर टायलेट के संबंध में जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत आ रही जो पाइप लाइन का कनेक्शन है उसे अपने ए खंड शिक्षा अधिकारी व प्रधानाध्यापक बताएं कि उससे कनेक्शन ले । व्वाज टायलेट के संबंध में उन्होंने कहा कि जो जर्जर व पुराना है उसे ध्वस्त कर नया बनाए एवं सभी खंड विकास अधिकारी जो कार्य प्रारंभ कर दी है उसे जल्द से जल्द कराएं। गर्ल टॉयलेट के संबंध में सभी खंड विकास अधिकारी से कहें कि ग्राम प्रधानों से कहे कि जल्द से जल्द बनवाएं नहीं तो कार्यवाही होगी। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया की जिस स्कूल में रोड नहीं है फसल कट जाने के बाद सीमांकन कराएं जिससे कि रोड बन सके। टायलिग और टॉयलेट के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र पंचायत और ब्लॉक पंचायत से कार्य कराएं उन्होंने कहा कि पहले कार्य की गति तेजी थी लेकिन अब गति धीरे हो गई है इसमें गति से बढ़ाएं। टायलिग और क्लास रूम फ्लोर उन्होंने कहा जहां जर्जर है उसे खंड विकास अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी दोनों लोग समन्वय बनाकर निरीक्षण करें कहा जो बच्चे यूज कर सकते हैं उसी का प्रयोग करें अन्यथा नहीं करें कहा कि फेज वाइज टेकअप करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी कर्वी राजबहादुर, मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, मऊ नवदीप शुक्ला, राजापुर प्रमोद कुमार झा, डीसी मनरेगा श्री धर्मजीत सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी लव प्रकाश यादव व खंड शिक्षा अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment