डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम द्वारा पति-पत्नी के आपसी विवाद के समाप्त कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया आपसी मतभेद/विवाद को भूल पति-पत्नी एक दूजे के साथ खुशी-खुशी रहने को हुए तैयार

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम द्वारा पति-पत्नी के आपसी विवाद के समाप्त कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया आपसी मतभेद/विवाद को भूल पति-पत्नी एक दूजे के साथ खुशी-खुशी रहने को हुए तैयार

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्रीमती बृन्दा शुक्ला के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम द्वारा पति-पत्नी के आपसी झगड़े को समाप्त कराकर दम्पत्ति जोड़े में सुलह कराते हुये शादी के अटूट बन्धन को टूटने से बचाया। आबेदिका श्रीमती मीना खातून पत्नी मो० शमीम निवासी द्वारिकापुरी पुरानी बाजार कर्बी चित्रकूट ने पुलिस अधीक्षक महोदया के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया कि उनके पति मो0 शमीम उसके साथ लड़ाई झगड़ा करते हैं एवं घर पर नही रखते है। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र को दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग कराने हेतु एवं आवश्यक कार्यबाही हेतु निर्देश दिये गये । पुलिस टीम द्वारा शिकायतकर्ता महिला की शिकायतों को
बिस्तारपूर्बक समझकर द्वितीय पक्ष से सम्पर्क करके उन्हें पुलिस कार्यालय पर बुलाया गया तथा दोनो पक्षों को समझाया गया। दोनो पक्षों द्वारा भविष्य में आपस में लड़ाई झगड़ा न करने तथा पति/पत्नि के कर्तव्यों का पालन करने की बात कही गयी। आपसी सुलह होने पर पुलिसकर्मियों द्वारा दोनों को साथसाथ आपस में सामन्जस्य बिठाकर एवं परिबारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने हेतु सलाह दी गयी। तथा यह भी कहा गया कि आपस में तारतम्यता बनाकर रहें।
समझौता कराने वाली टीम:1. प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र श्रीमती रीता सिंह
2. महिला आरक्षी शिवांगी श्रीवास्तव
3. महिला आरक्षी सुरूचि चौधरी

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मऊ में दो दिवसीय दंगल शुरू: पहलवानों ने दिखाया दमखम; दरसेड़ा के पंडित ने जालौन के घनश्याम को दी पटखनी