डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर के व्यापारी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में किया निवेश: 48 करोड़ के MOU किए साइन, 200 लोगो को रोजगार देने की कही बात
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर के व्यापारी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में किया निवेश: 48 करोड़ के MOU किए साइन, 200 लोगो को रोजगार देने की कही बात
चित्रकूट जनपद के मानिकपुर के व्यापारी द्वारा लखनऊ में चल रहे तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के कार्यक्रम में शामिल होकर चित्रकूट जिले में व्यापार के लिए 48 करोड़ का मोयू साइन किया है, उनका कहना है की इससे क्षेत्र के दो सौ लोगो को रोजगार मिलने की संभावना है। आप को बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश को उद्योग प्रदेश बनाने के लिए लखनऊ में 3 दिवसीय यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के कार्यक्रम में उद्यमियों को चित्रकूट जिले में भी उद्योग लगाने के लिए जनपद स्तरीय निवेश कुम्भ का आयोजन किया गया जिसमें चित्रकूट जिले से 22 इन्वेस्टर्स द्वारा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रस्ताव रखा गया है, जिसमें मानिकपुर से व्यापारी संजय अग्रवाल द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा 48 करोड का इन्वेस्टमेंट मोयू साइन किया गया है।
कई क्षेत्रों में किया जाएगा निवेश उनका कहना है की उनके द्वारा चित्रकूट जनपद के मानिकपुर में 48 करोड़ इन्वेस्ट कर के रेलवे में लगने वाले सीमेंट के स्लीपर, बिजली का पोल, सड़क में लगने वाली इंटरलॉकिंग,किसानों के लिए खेत मैं लगाई जाने वाली मुठी, सीमेंट के बाउंड्री वॉल बनाने के लिए उन्होंने प्रस्ताव रखा है। उनका कहना है कि अपने क्षेत्र में कंक्रीट और सीमेंट पर्याप्त मात्रा में है जिससे उनको यह सब चीजें बनाने में बहुत आसानी होगी, अभी तक ये सब चीजें हमारे क्षेत्र में अन्य जिले से आती है।
Comments
Post a Comment