डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में रामायण कॉन्क्लेव का भव्य शुभारंभ: IG ने किया उद्घाटन; रामायण चित्र वीथिका पुस्तक का विमोचन भी किया

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में रामायण कॉन्क्लेव का भव्य शुभारंभ: IG ने किया उद्घाटन; रामायण चित्र वीथिका पुस्तक का विमोचन भी किया

चित्रकूट कमिश्नर आरपी सिंह एवं IG परिक्षेत्र बांदा मंडल डॉ. विपिन कुमार मिश्रा की उपस्थिति में आज राष्ट्रीय मेला परिसर चित्रकूट में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस दौरान DM अभिषेक आनन्द, SP वृंदा शुक्ला, CDO अमृतपाल कौर मौजूद रहे। चित्रकूट तीर्थ क्षेत्र के विभिन्न मठ मंदिरों के साधु-संत भी थे। जिला प्रशासन चित्रकूट के सहयोग से पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश तथा संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित जन जन के राम रामायण कांक्लेव का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके पूर्व अतिथियों ने निर्मोही अखाड़ा रामघाट से चलकर साधु-संतों की शोभा यात्रा का राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर के मुख्य द्वार पर आरती पूजन तथा माल्यार्पण किया। अयोध्या शोध संस्थान ने श्रीराम के चरित्र चित्रण की लगाई। चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय एवं जगतगुरु दिव्यांग विश्वविद्यालय के कला संकाय के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई श्री रामचंद्र जी के सचित्र वर्णन की पेंटिंग का भी अवलोकन किया गया। रामायण चित्र वीथिका पुस्तक का विमोचन भी किया गया। मंडलायुक्त ने कहा कि यह कार्यक्रम पर्यटन, संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

 रामायण कांक्लेव में आए सभी साधु-संतों
का स्वागत करते हुए कहा कि इस पावन धरा पर जन-जन के राम भगवान राम का पवित्र स्थल है।जहां से गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित रामायण संपूर्ण विश्व में प्रसारित किया गया था। अधर्म पर धर्म असत्य पर सत्य को उपदेश दिया था। उन्होंने बताया कि भगवान रामचंद्र साढ़े 11 वर्ष तक बनवास यहां पर किए इसलिए चित्रकूट पवित्र धरती के रूप में जानी जाती है। उन्होंने कहा कि सब दिन बसत प्रभु सिया लखन समेत कि यह पंक्ती प्रभु श्री राम के बनवास का सांस्कृतिक समृद्धि है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम गत वर्ष प्रदेश की 16 शहरअयोध्या, ललितपुर, बिठूर, सहारनपुर आदि जैसे जगहों पर भव्यता के साथ किया गया था जिसका उद्घाटन महामहिम राष्ट्रपति जी द्वारा किया गया था। उन्होंने कहा कि हमारे देश में विभिन्न कलाओं का उद्गम है, उसे संरक्षित व संरक्षण करने का अवसर मिलेगा। जिसका शुभारंभ हो रहा है। इस पर हनुमान जी ने कहा कि चित्रकूट से ही आपको लक्ष्य की प्राप्ति होगी। उन्होंने बताया कि ब्रह्मा विष्णु महेश को सती अनुसुइया ने बालक के रूप में बना दिया वह स्थल चित्रकूट है। इस चित्रकूट में बड़े-बड़े देवी देवता बसते हैं यहां जन्म लेने के लिए। उन्होंने चौपाई के माध्यम से भी बताया। कामदगिरि प्रमुख द्वार के महंत मदन गोपाल दास ने कहा कि आज रामायण कांक्लेव 2023 का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चित्रकूट की भूमि से किया जा रहा हैं। रामायण कांक्लेव में जन-जन के राम के चित्रण का आयोजन किया जा रहा है। यह संस्कृति पर्यटन विभाग व जनपद प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है जो महत्वपूर्ण है। चित्रकूट कांन्क्लेव 2023 बहुत बड़ा एक संदेश देगा।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी ने विश्व मानसिक दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं फीता काटकर किया गया

चित्रकूट में सीएम ने वन महोत्सव शुरू किया: 11 सौ करोड़ के नए प्रोजेक्ट भी सौंपे, बोले- हर घर को मिलेगा शुद्ध पानी

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट आर्यावर्त बैंक का स्थापना दिवस समारोह सीतापुर शाखा सभागार में धूमधाम से मनाया गया