डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में डीएम ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण: डब्ल्यूटीपी और इन्टेकवेल परियोजना का देखा काम, समय पर पूरा करने के निर्देश

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में डीएम ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण: डब्ल्यूटीपी और इन्टेकवेल परियोजना का देखा काम, समय पर पूरा करने के निर्देश

चित्रकूट में डीएम अभिषेक आनंद ने चांदी बांगड़ में एलएनटी द्वारा कराए जा रहे कार्य डब्ल्यूटीपी एवं इन्टेक वेल परियोजना का निरीक्षण किया। चांदी बागड़ इनटेक वेल पर चल रहे कार्य पर चर्चा की। प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि बाढ़ उतरने के बाद से ही द्रुत गति से कार्य हुआ है। इन्टेक वेल की कास्टिंग के समानांतर समय बचाने के लिए प्रीकॉस्ट तकनीकी से 70 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के सभी कॉम्पोनेन्ट पर भी निरीक्षण एवं अनुश्रवण किया गया। कैस्केड एरीएटर का काम लगभग पूर्ण पाया गया। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि सीएलएफ का भी कार्य लगभग पूर्ण हो गया है, मैकेनिकल इरेक्शन का कार्य चल रहा है, फ़िल्टर हाउस में फ़िल्टर नोज़ल लग रहे हैं । इलेक्ट्रिकल बिल्डिंग की स्लैब का कार्य प्रगति पर है। मीटर रूम, एडमिन बिल्डिंग, स्विचयार्ड का कार्य भी प्रगति स्टेज पर पाया गया। जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर और उनकी टीम को मनोबल बढ़ाते हुए गर्मी से पहले दोनों योजनाओं सिलौटा एवं चांदीबांगड़ को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया। सभी ने इस पर प्रतिबद्धता जताई और बताया कि 1800 श्रमिक, 14 मिनी एक्सकैवटर और 25 जेसीबी दिन रात कार्य को प्राथमिकता पर कर रहे हैं । जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे को अन्य योजनाओं को भी इसी के साथ तैयार कराने को कहा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एस सुधाकरण, जल निगम के संजय गुप्ता, परियोजना प्रबंधक, टीपीआई अभय नारायण दीक्षित, SMEC के मदन मोहन झा और एल एंड टी के वरिष्ठ तकनीकी टीम के इंजीनियर मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी ने विश्व मानसिक दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं फीता काटकर किया गया

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में घूम-घूम युवकों ने किया दिवारी नृत्य : बुदेलखंड के नृत्य की रही धूम, ढोलक की थाप पर थिरकते जिस्म के साथ लाठियों का अचूक वार

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मऊ में दो दिवसीय दंगल शुरू: पहलवानों ने दिखाया दमखम; दरसेड़ा के पंडित ने जालौन के घनश्याम को दी पटखनी