परिवार परामर्श पुलिस टीम द्वारा पति-पत्नी के आपसी विवाद के समाप्त कराते हुए परिवार को टूटने से बचायाआपसी मतभेद/विवाद को भूल पति-पत्नी एक दूजे के साथ खुशी-खुशी रहने को हुए तैयार

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट परिवार परामर्श पुलिस टीम द्वारा पति-पत्नी के आपसी विवाद के समाप्त कराते हुए परिवार को टूटने से बचायाआपसी मतभेद/विवाद को भूल पति-पत्नी एक दूजे के साथ खुशी-खुशी रहने को हुए तैयार

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट महोदया श्रीमती बृन्दा शुक्ला निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम द्वारा पति-पत्नी के आपसी झगड़े को समाप्त कराकर दम्पत्ति जोड़े में सुलह कराते हुये शादी के अटूट बन्धन को टूटने से बचाया। आबेदिका श्रीमती कुसुमा देवी पत्नी सुरेश प्रसाद निवासी बौना पुरवा मजरा ऐंचबारा थाना बहिलपुरबा जनपद चित्रकूट ने प्रर्थना पत्र दिया कि मेरे पति सुरेश प्रसाद मेरे साथ लडाई झगड़ा व मारपीट करते हैं व खर्चा नहीं देते हैं। परिवार परामर्श केंद्र द्वारा शिकायत कर्ताओ की शिकायतों को बिस्तारपूर्वक सुनकर समझकर द्वितीय पक्ष से सम्पर्क करके उन्हे पुलिस कार्यालय परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया तथा दोनो पक्षों को समझाया गया। दोनो पक्षों द्वारा भविष्य में आपस में लड़ाई झगड़ा न करने तथा पति/पत्नि के कर्तव्यों का पालन करने की बात कही गयी। आपसी सुलह होने पर परिवार परामर्श केंद्र द्वारा दोनो को साथ-साथ आपस में सामन्जस्य बिठाकर एवं परिबारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्बहन करने हेतु सलाह दी गयी। तथा यह कहा गया कि आपस में तातम्यता बनाकर रहें। 

समझौता कराने वाली टीम:
1. महिला आरक्षी शिबांगिनी श्रीवास्तव
2. महिला आरक्षी रक्षा यादव
3. महिला आरक्षी सुरुचि चौधरी

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सदगुरु प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन-13 का हुआ शुभारम्भसदगुरु ट्रस्ट के विभिन्न प्रकल्पों की 13 टीमों के मध्य एक माह तक चलेगा क्रिकेट का महामुकाबला

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 120 क्वार्टर देशी शराब बरामद की

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ : बोले- चित्रकूट डकैतों से मुक्त हो गया, जिन्होंने पानी के लिये तरसाया, उन्हें वोट के तरसा देना