डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट डीएम ने फर्म पर लगाई एक लाख की पेनाल्टी: काम शुरू न हुआ तो प्रतिदिन लगेगा अर्थदण्ड, फर्म मां वैष्णो ट्रेडर्स के खिलाफ एक लाख रुपए की पेनाल्टी

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट डीएम ने फर्म पर लगाई एक लाख की पेनाल्टी: काम शुरू न हुआ तो प्रतिदिन लगेगा अर्थदण्ड, फर्म मां वैष्णो ट्रेडर्स के खिलाफ एक लाख रुपए की पेनाल्टी

मऊ के जिलाधिकारी ने रूर्बन मिशन योजना के तहत मऊ क्लस्टर में निर्माणाधीन पुष्टाहार उत्पादन केंद्र शेषा शुबकरा एवं पर्यटन सुविधा केंद्र छिवलहा का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पुष्टाहार उत्पादन केन्द्र निरीक्षण के दौरान पाया की एक माह से लेंटर पढ़ने के बाद भी बिल्डिंग में फ्लोरिंग एवं प्लास्टर का कार्य नहीं हुआ है इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए परियोजना निदेशक तथा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग खंड- 1 को सख्त निर्देश दिए की संबंधित फर्म मां वैष्णो ट्रेडर्स के खिलाफ एक लाख रुपए की पेनाल्टी लगाई जाए अगर कल से इनके द्वारा कार्य शुरू नहीं किया जाता है तो प्रतिदिन पेनल्टी लगाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें उन्होंने कहा कि अभी तक बाउंड्री वाल का कार्य भी नहीं पूर्ण हुआ है इस कार्य में भी तेजी लाई जाए तथा जो ईंट तथा अन्य मटेरियल का प्रयोग किया जाता है उसका सैंपल लेकर लैब में भेज कर जांच कराई जाए। 

प्रतिदिन 50 हजार रुपए की पेनाल्टी लगाई जाए- डीएम तत्पश्चात जिलाधिकारी ने पर्यटन सुविधा केंद्र का निरीक्षण किया। जिसमें भी कार्य की प्रगति धीमी पाए जाने पर सहायक अभियंता राजकीय निर्माण निगम को निर्देश दिए कि संबंधित फर्म हाईवे ट्रेडर्स के खिलाफ अगर कार्य में तेजी न आए तो प्रतिदिन 50 हजार रुपए की पेनाल्टी लगाई जाए। परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री ऋषि मुनि उपाध्याय ने बताया कि राजकीय निर्माण निगम द्वारा करबी एवं मऊ में जो कार्य करा रहे हैं वह भी कार्य बंद पड़े हैं कोई प्रगति नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इनको नोटिस दें अगर यह कार्य न शुरू करें तो संबंधित फर्म तथा राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को जो कार्य का सेस कटता है उससे भी कटौती कराई जाए। जिलाधिकारी ने राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अगर आपके कार्यों में प्रगति नहीं हुई तो मैं आपके खिलाफ सख्त कार्यवाही करूंगा। निरीक्षण के दौरान ये लोग रहे उपस्थित निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मऊ श्री नवदीप शुक्ला, परियोजना निदेशक श्री ऋषि मुनि उपाध्याय, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री कृष्ण कुमार, सहायक अभियंता डीआरडीए श्री महेश कुमार गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले में जादू के खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर जनता को मतदान के लिए जागरूक किया।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया