डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में रेलपटरी के पास शावकों के साथ दिखी बाघिन: वन विभाग ने रेल प्रशासन को धीमी गति से ट्रेन निकालने का दिया पत्र

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में रेलपटरी के पास शावकों के साथ दिखी बाघिन: वन विभाग ने रेल प्रशासन को धीमी गति से ट्रेन निकालने का दिया पत्र

चित्रकूट जनपद के मानिकपुर क्षेत्र में पन्ना कॉरिडोर से लगातार आ रहे बाघों के
कारण कोई बैरिकेटिंग न होने से मझगवां म0प्र0 से मारकुंडी उ०प्र० तक अक्सर बाघ रल्वे ट्रैक के पास दिखाई दे रहे है। अक्सर ट्रेनों की चपेट में जंगली जानवर व बाघ भी पूर्व में ट्रेनों से कट कर उनकी मौत हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई भी सुरक्षा ब्यवस्था नहीं कि जा सकी। वर्तमान समय मे दो बाघिन अपने शावकों के साथ अक्सर रल्वे ट्रैक के पास दिखाई दे रही हैं, अगर जल्द कोई ब्यवस्था नहीं कि गयी तो कभी भी ट्रेनों से दुर्घटना ग्रस्त हो सकती है। वन विभाग मझगवां म०प्र० ने स्टेशन मास्टर मझगवां को लोकहित पत्र के माध्यम से बीते 6 जनवरी को सूचना दी थी, कि क्षेत्र में बाघों की चहल पहल बढ़ी है, दो बाघिन अपने दो-दो शावकों के साथ रेल्वे ट्रैक के आसपास चितहरा से मझगवां के बीच व टिकरिया-मारकुंडी बीच घुमती दिखाई दी है उन्हें कोई खतरा न हो इसलिए ट्रेनों की रफ्तार धीमी करके क्षेत्र से गुजारी जाए। मझगवां वन विभाग का आरोप है कि तीन दिन बीत जाने के बावजूद अब तक रेल प्रशासन ने उदासीन रवैया अपना रखा है,बदस्तूर ट्रेन तेज गति से आ-जा रही हैं । आने व जाने वाली ट्रेन हॉर्न बजाती हुई गुजर रही वहीं टिकरिया स्टेशन मास्टर घनश्याम मिश्रा से बात करने पर उन्होंने बताया कि वन विभाग का पत्र मिलने के बाद उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया था,जिस पर रेल प्रशासन ने ट्रेनों की स्पीड तो धीमी नहीं कि लेकिन सभी गुजरने वाली ट्रेन चालकों को निर्देशित कर दिया जाता है कि वह हॉर्न बजाते हुए चितहरा मप्र के स्टेशन से मारकुंडी तक गुजरे तब से इन स्टेशनों के मध्य सभी आने व जाने वाली ट्रेन हॉर्न बजाती हुई गुजर रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले में जादू के खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर जनता को मतदान के लिए जागरूक किया।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया