डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में जीआरपी ने फोन चोर को पकड़ा: ट्रेन में यात्रियों से कराता था चोरी, पांच एंड्रॉयड फोन किए गए बरामद

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में जीआरपी ने फोन चोर को पकड़ा: ट्रेन में यात्रियों से कराता था चोरी, पांच एंड्रॉयड फोन किए गए बरामद  

चित्रकूट जनपद की मानिकपुर रेलवे जीआरपी पुलिस ने ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को पनहाई रेलवे स्टेशन स्टेशन से 5 एंड्रॉयड चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। अभियुक्त के द्वारा चलती ट्रेनों में यात्रियों के फोन चोरी किए जाते थे। बता दे की रेलवे पुलिस अधीक्षक जीआरपी झांसी पवन कुमार सिंह के निर्देशन में मानिकपुर जीआरपी पुलिस के प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल इकरार अहमद, हेड कांस्टेबल अब्दुल समद कांस्टेबल मोहम्मद रफीक द्वारा पन्हाई रेलवे स्टेशन में गश्त व चेकिंग की जा रही थी, वही चेकिंग के दौरान एक संदीप अभियुक्त प्लेटफार्म नंबर एक में बैठा था, वहीं पुलिस के द्वारा उसकी तलाशी लेने के दौरान उसके पास से 5 चोरी के मोबाइल बरामद हुए है। जिला रीवा मध्य प्रदेश का रहने वाला है आरोपी आरोपी अभियुक्त राघवेंद्र उर्फ हीरा सिंह पुत्र स्वर्गीय शत्रुघ्न सिंह निवासी ग्राम पोस्ट अंधवा थाना पनवार जिला रीवा मध्य प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी के द्वारा चलती ट्रेनों में व यात्रियों के सो जाने के बाद उनके मोबाइल चोरी कर लिए जाते थे और उनको बाजारों में सस्ते दामों में बेच दिए जाते थे। चोर के पास से पांच चोरी के एंड्रॉयड फोन बरामद वहीं मानिकपुर जीआरपी प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि गश्त व चेकिंग के दौरान एक युवक संदिग्ध दिखा। जिसकी हमने तलाशी की तो उसके पास से पांच चोरी के एंड्रॉयड फोन बरामद हुए हैं, हमारे द्वारा उसको गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी ने विश्व मानसिक दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं फीता काटकर किया गया

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में घूम-घूम युवकों ने किया दिवारी नृत्य : बुदेलखंड के नृत्य की रही धूम, ढोलक की थाप पर थिरकते जिस्म के साथ लाठियों का अचूक वार

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मऊ में दो दिवसीय दंगल शुरू: पहलवानों ने दिखाया दमखम; दरसेड़ा के पंडित ने जालौन के घनश्याम को दी पटखनी