डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना कोतवाली कर्वी पुलिस टीम द्वारा पति-पत्नी के आपसी विवाद के समाप्त कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना कोतवाली कर्वी पुलिस टीम द्वारा पति-पत्नी के आपसी विवाद के समाप्त कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया

आपसी मतभेद/विवाद को भूल पति-पत्नी एक दूजे के साथ खुशी-खुशी रहने को हुए तैयार पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्रीमती बृन्दा शुक्ला के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कर्बी श्री अवधेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में  कोतवाली कर्बी पुलिस टीम द्वारा पति-पत्नी के आपसी झगड़े को समाप्त कराकर दम्पत्ति जोड़े में सुलह कराते हुये शादी के अटूट बन्धन को टूटने से बचाया। •आवेदिका श्रीमती रोशनी पत्नी नीरज निबासी गोकुलपुरी शंकरबाजार कर्बी कोतवाली कर्बी जनपद चित्रकूट ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्बी श्री अबेधश कुमार मिश्रा के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया कि मेरे पति एवं ससुरालीजन मेरे साथ लडाई झगड़ा व मारपीट करते है, दहेज की मांग करते है एवं ससुराल में अपने साथ नही रख रहे है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्बी द्वारा महिला हेल्प डेस्क में नियुक्त महिला आरक्षियों को प्रकरण के शिकायतकर्ता महिला की शिकायतों को बिस्तारपुर्बक सुनकर समझकर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिये। महिला हेल्प डेस्क में नियुक्त महिला आरक्षियों द्वारा शिकायतकर्ता महिला की शिकायतों को बिस्तारपूर्बक समझकर द्वितीय पक्ष से सम्पर्क करके उन्हें कोतवाली कर्बी बुलाया गया तथा दोनो पक्षों को समझाया गया। दोनो पक्षों द्वारा भविष्य में आपस में लड़ाई झगड़ा न करने तथा पति/पत्नी के कर्तव्यों का पालन करने की बात कही गयी। आपसी सुलह होने पर पुलिस टीम द्वाबारारा दोनो को साथ-साथ आपस में सामन्जस्य बिठाकर एवं परिबारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्बहन करने हेतु सलाह दी गयी। तथा यह भी कहा गया कि आपस में तातम्यता बनाकर रहें। समझौता कराने वाली टीम:
1.महिला आरक्षी संयोगिता चौहान थाना कोतवाली कर्बी
2. महिला आरक्षी स्वाती राजावत थाना कोतवाली कर्बी

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले में जादू के खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर जनता को मतदान के लिए जागरूक किया।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया