डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मऊ में एसडीएम को किसानों ने दिया ज्ञापन: यमुना नदी की बाढ़ से हुए नुकसान का मांगा मुआवजा, सार्वजनिक स्थानों से कब्जे हटाने की मांग

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मऊ में एसडीएम को किसानों ने दिया ज्ञापन: यमुना नदी की बाढ़ से हुए नुकसान का मांगा मुआवजा, सार्वजनिक स्थानों से कब्जे हटाने की मांग

मऊ तहसील परिसर में आज को भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में किसानों की परेशानियों संबंधी कई मुद्दे उठाए गए। किसानों ने उप जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। यूनियन की जिला इकाई के पदाधिकारियों रामकरन सिंह, राजकुमार सिंह, रामखेलावन आदि ने पंचायत में खेती में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की।
इन्होंने यमुना नदी में बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग की। किसानों ने पंचायत में लोधौरा, बरेठी में सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जों को हटवाने, साधन सहकारी समितियों में खाद की उपलब्धता, धान खरीद, किसानों को मीटर संबंधी नियमों से अवगत कराने, ब्यौंधा में सफाई कर्मी की तैनाती, निजी गोआश्रय में अन्ना मवेशियों को बंद कराने आदि पर भी चर्चा की। बाद में किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम बोले- जल्द दिलाया जाएगा मुआवजा एसडीएम ने कहा कि कि जल्दी ही बाढ़ से हुए नुकसान का पैसा दिलाया जाएगा। आश्वासन दिए इस मौके पर नरेश तिवारी, रमेशचंद्र पाठक, धीरज सिंह, नीलकंठ
द्विवेदी, हनुमान प्रसाद, हेमराज सिंह, राकेश राज सिंह, रामलखन सिंह, शत्रुघ्न सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले में जादू के खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर जनता को मतदान के लिए जागरूक किया।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया