डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ: ACMO ने पिलाई विटामिन ए की खुराक, कहा- 9 माह से 5 साल के बच्चों को पिलाएं

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ: ACMO ने पिलाई विटामिन ए की खुराक, कहा- 9 माह से 5 साल के बच्चों को पिलाएं

चित्रकूट शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्वी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी के निर्देशन में बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ हुआ। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद ने बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाकर किया। उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग अपने 9 माह से पांच साल के बच्चों को विटामिन ए की दवा जरूर पिलाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले के एक लाख से अधिक बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाने के अभियान को शुक्रवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्वी से शुरू किया गया। विटामिन ए की कमी से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा पहुंचती है। विटामिन ए की कमी सीधे नहीं उभरती है, लेकिन धीरे धीरे इसका असर दिखाई देता है। बच्चों में नजर के चश्मे लगना भी विटामिन ए की कमी का एक मुख्य लक्षण है। इसलिए जरूरी है कि विटामिन ए की कमी को दूर किया जाए। विटामिन ए की दवा के साथ बच्चों को विटामिन एवं अन्य पोषक तत्वों से युक्त भोजन कराना चाहिए । क्योंकि स्वस्थ शरीर ही आगे का भविष्य तय करता है। 

बच्चों को पिलाई गई विटामिन ए की खुराक विटामिन ए से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश पहाड़ी ने कहा कि 9 से 12 माह के बच्चों को आधा चम्मच, 13 माह से 5 साल तक के बच्चों को पूरा चम्मच दवा पिलाई जानी है। दवा पिलाने का यह अभियान बुधवार से पूरे एक माह चलेगा। विटामिन ए की खुराक से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कोविड काल में इसका महत्व और बढ़ जाता है। इसके लिए छाया वीएचएनडी और यूएचएनडी सत्र में
कोविड प्रोटाकाल का पालन करते हुए दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम की ब्लाकवार टीमें बनाकर लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। टीमों से कहा गया है कि डिस्पोजल चम्मच का इस्तेमाल करें। अभियान की रोजाना मॉनिटरिंग होगी। टीम को यह भी निर्देशित किया गया है कि यदि कोई
बच्चा गम्भीर बीमार है तो उसे दवा न पिलाए, बल्कि इसकी सूचना स्थानीय चिकित्सक को दें। अभियान को सफल बनाने के लिए टीमें प्रत्येक शुक्रवार शनिवार को दवा पिलाने का काम करेगी। और ये लोग रहे मौजूद इस दौरान डॉ. सुकृति, डॉ. रेनू श्रीवास्तव, डॉ. अमित सिंह, अर्बन कोआर्डिनेटर रूप नारायण यादव, नरोत्तम सिंह, अलका सिंह, कुलदीप सिंह, आबदा परवीन, राहुल, गर्व तिवारी आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सदगुरु प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन-13 का हुआ शुभारम्भसदगुरु ट्रस्ट के विभिन्न प्रकल्पों की 13 टीमों के मध्य एक माह तक चलेगा क्रिकेट का महामुकाबला

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 120 क्वार्टर देशी शराब बरामद की

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ : बोले- चित्रकूट डकैतों से मुक्त हो गया, जिन्होंने पानी के लिये तरसाया, उन्हें वोट के तरसा देना