डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मऊ एसडीएम ने किया बूथों का मुआयना: अभियान चलाकर फॉर्म भी भरवाए गए, बीएलओ को लिस्ट अपडेट करने के निर्देश

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मऊ एसडीएम ने किया बूथों का मुआयना: अभियान चलाकर फॉर्म भी भरवाए गए, बीएलओ को लिस्ट अपडेट करने के निर्देश

मऊ तहसील क्षेत्र में विशेष अभियान क्रम विधानसभानिर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत आज को विशेष अभियान चलाया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने बूथों का मुआयना किया और बीएलओ को नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द के निर्देश पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के सभी बूथों में विशेष अभियान चलाया गया। मऊ एसडीएम ने महामति प्राणनाथ महाविद्यालय, प्राथमिक विद्यालय आदि का निरीक्षण किया। वोटर लिस्ट अपडेट करने को कहा उन्होंने बताया कि 18 साल से ऊपर के युवाओं का नाम वोटर लिस्ट में शामिल करें। बताया कि 22 नवंबर के अलावा 26 नवंबर और चार दिसंबर को विशेष दिवस चुना गया है। इनमें जिले के प्रत्येक बूथ में बीएलओ उपस्थित रहकर मतदाताओं का पंजीकरण कराने के लिए फार्म 6 में आवेदन प्राप्त करेंगे। लोकतंत्र मजबूत करने की अपील की इस अवधि में वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकते हैं। मतदाताओं के नाम आदि में कोई अशुद्धि होने पर बीएलओ के माध्यम से ही फार्म 8 में आवेदन पत्र देकर संशोधन करा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं और लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान दें।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले में जादू के खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर जनता को मतदान के लिए जागरूक किया।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया