डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में ट्रेन से कटकर युवक की मौत: बिहार का रहने वाला युवक, परिजन बोले- तीन दिन पहले कमाने की बात कहकर निकला था

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में ट्रेन से कटकर युवक की मौत: बिहार का रहने वाला युवक, परिजन बोले- तीन दिन पहले कमाने की बात कहकर निकला था

मानिकपुर कोतवाली क्षेत्र के पनहाई, मानिकपुर स्टेशन जंक्शन के बीच ट्रेन से टकराकर युवक की मौत हो गई। बता दें कि युवक मंगलवार की देर रात बिहार से बाहर काम में जाने की बात कहकर घर से निकला था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला गुरुवार की देर रात का है। पनहाई मानिकपुर स्टेशन के बीच पड़ने वाले मराठी के पुल के पास बलिया एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर को सूचना मिली तो शिवेश मालवीय द्वारा मेमो के माध्यम से कोतवाली मानिकपुर में इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बिहार से युवक के परिजन मानिकपुर आए और युवक की शिनाख्त की।
युवक के पास मिले आधार कार्ड से हुई पहचान
युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त प्रवेश कुमार पुत्र दारा सिंह (19) निवासी बिहार के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। सूचना पर मानिकपुर पहुंचे मृतक प्रवेश कुमार के पिता दारा सिंह का कहना है कि बेटा मंगलवार की देर रात 10 बजे से ही घर से निकला था। बोला था कि बाहर कमाने के लिए जा रहा है। लेकिन आज उसका शव मिला है। कोतवाली प्रभारी वीर प्रताप सिंह का कहना है कि शव की शिनाख्त हो गई है। अभी तक ये नहीं पता चल पाया कि युवक की मौत किस तरीके से हुई। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है ।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले में जादू के खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर जनता को मतदान के लिए जागरूक किया।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया