मऊ में किसान पंचायत का आयोजन: जंगली जानवरों से बर्बाद हो रही फसल, किसान परेशान; मुआवजे की मांग

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मऊ में किसान पंचायत का आयोजन: जंगली जानवरों से बर्बाद हो रही फसल, किसान परेशान; मुआवजे की मांग

चित्रकूट की मऊ तहसील परिसर में आज को किसान पंचायत का आयोजन किया गया। मऊ में भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष नीलकंठ द्विवेदी ने अध्यक्षता की। बाद में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिए गए। राजकिशोर सिंह ने बताया कि इलाके के दर्जनों गांवों प्रसिद्धपुर बछरन गनीवा चनहट अर्जुनपुर रमपुरिया गढ़धुपुर सिकरिया तौरा जमहिल में किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच रहे हैं। जंगली जानवरों का आतंक है। इन जानवरों को संरक्षित नही किया गया तो किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएगा। सिल्ट की सफाई की कराने की मांग जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि बरद्वारा साधन सहकारी समिति को पुनर्जीवित करते हुए खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। रवि की फसल के मद्देनजर नहरों की सिल्ट सफाई कराने की मांग भी उठी। ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत सिंह ने ग्राम पंचायतों में जल निकासी की समस्या बताई। युवा विंग जिलाध्यक्ष तीरथ सिंह फौजी ने बताया कि अतिवृष्टि से तिलहन की फसल नष्ट हो गई है, जिसका मुआवजा दिलाया जाए।

 किसान हो रहे ठगी का शिकार मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि चकबंदी के दायरे में आने वाले गांवों के लेखपालों की सूची एवं खतौनी की शुल्क सूची चस्पा कराई जाए, जिससे किसान ठगी का शिकार होने से बच सकें। इस मौके पर नरेश तिवारी, रमेशचंद्र पाठक, पप्पू सिंह, शत्रुघ्न सिंह, विजय कुमार, राजकुमार, योगेंद्र सिंह, राममूरत, नामदेव प्रेम सिंह, रामबालक पाल उदयनारायण सिंह वीरेंद्र पटेल राज पांडेय आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मऊ में दो दिवसीय दंगल शुरू: पहलवानों ने दिखाया दमखम; दरसेड़ा के पंडित ने जालौन के घनश्याम को दी पटखनी