डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में नौ दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ: सिर पर कलश रखकर महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा, व्यास ने बताया कथा का महत्व

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में नौ दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ: सिर पर कलश रखकर महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा, व्यास ने बताया कथा का महत्व

चित्रकूट के बड़े हनुमान मंदिर में नौ दिवसीय श्री राम कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया। कलश यात्रा बड़े हनुमान मंदिर अक्षय वट धाम से रामघाट तक निकाली गई। महिलाएं अपने सिर पर मंगल कलश रखकर बैंड बाजों और ढोल नगाड़ों के साथ शामिल हुईं। रविवार को कथा के प्रथम दिवस में मानस वक्ता संत मनोज मोहन महाराज ने मंगलाचरण के बाद कथा के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि भगवान राम के चरित्र को सुनाना, समझना तथा आत्मसात करना समाज के लिए बहुत आवश्यक है। भगवान राम की कथा सुनने तथा उसे आत्मसात करने के बाद व्यक्ति के मन से हर प्रकार की शंका स्वतः ही दूर हो जाती है। यह कार्यक्रम 3 वर्ष पहले तय हो चुका था, लेकिन कोविड-19 के कारण इसे निरस्त करना पड़ा।महाराज ने कहा कि यह भूमि तुलसी की जन्मभूमि है, जिन्होंने रामचरितमानसलिखी। कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने प्रारंभ में गुरु के चरणों की रज की वंदना की है। अतः गुरु सर्वश्रेष्ठ है। इस जगत में ब्रह्मा विष्णु और महेश के साक्षात स्वरूप गुरु को ही कहा गया है।रामचरितमानस की सुंदर और मधुर चौपाइयां
सुनकर श्रोता भाव विभोर नजर आए। इस दौरान बड़े हनुमान मंदिर के महंत योगेश दास, पुजारी शालिग्राम, अनिल कुमार, विजय, रमेश, शिवकुमार, अनीता श्रीवास्तव और बाबूलाल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सदगुरु प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन-13 का हुआ शुभारम्भसदगुरु ट्रस्ट के विभिन्न प्रकल्पों की 13 टीमों के मध्य एक माह तक चलेगा क्रिकेट का महामुकाबला

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 120 क्वार्टर देशी शराब बरामद की

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ : बोले- चित्रकूट डकैतों से मुक्त हो गया, जिन्होंने पानी के लिये तरसाया, उन्हें वोट के तरसा देना