डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में तीर्थ यात्रियों से लूटपाट जारी: पर्यटन केंद्र गुप्त गोदावरी में गुफाओं के अंदर पूजा-पाठ करने के लिए चढ़ावा के लिए करते हैं जबरदस्ती

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में तीर्थ यात्रियों से लूटपाट जारी: पर्यटन केंद्र गुप्त गोदावरी में गुफाओं के अंदर पूजा-पाठ करने के लिए चढ़ावा के लिए करते हैं जबरदस्ती

चित्रकूट नगर परिषद चित्रकूट द्वारा संचालित प्रमुख पर्यटन स्थल गुप्त गोदावरी में तीर्थ यात्रियों के साथ बदस्तूर लूटपाट का क्रम जारी है। अमेठी यूपी से चित्रकूट घूमने आए लगभग सौ तीर्थ यात्रियों, जिसमें आदमी औरत बच्चे बूढ़े सभी शामिल थे। बताया गया कि बीते दिन जब उनका पूरा ग्रुप गुप्त गोदावरी की गुफाओं का दर्शन करने गया तब वहां पर पहले प्रति व्यक्ति बीस बीस रुपए टिकट का ले लिया गया। इसके बाद गुफाओं के अंदर पहुंचने पर जगह-जगह बैठे पंडों द्वारा सभी से जबरजस्ती धमकी देकर सौ-सौ रुपए चढ़ावा चढ़ाया गया। रुपए न देने पर भगाने की दी धमकी रुपए न देने पर पंडो द्वारा गुफाओं से बाहर भगा देने की धमकी देते हुए कहा गया कि जब पैसे नहीं थे तब यहां क्या करने आए हो। गुप्त गोदावरी मे इस प्रकार
की घटनाएं आएदिन घटित होती हैं। बावजूद इसके प्रशासन ऐसी घटनाओं पर लगाम लगा पाने में आज तक सक्षम नहीं हो पाया है। ऐसा लगता है कि जैसे गुप्त गोदावरी में की जाने वाली लूटपाट में सबका हिस्सा है तभी कोई कुछ करना नहीं चाहता है। दुर्भाग्य से अगर चित्रकूट के धार्मिक स्थलों सहित पार्किंग स्थलों में इसी तरह से लूटपाट जारी रही तो एक दिन ऐसा आएगा कि लोग चित्रकूट आना ही बंद
कर देंगे।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी ने विश्व मानसिक दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं फीता काटकर किया गया

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट आर्यावर्त बैंक का स्थापना दिवस समारोह सीतापुर शाखा सभागार में धूमधाम से मनाया गया

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में घूम-घूम युवकों ने किया दिवारी नृत्य : बुदेलखंड के नृत्य की रही धूम, ढोलक की थाप पर थिरकते जिस्म के साथ लाठियों का अचूक वार