डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट ग्रामोदय विवि के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक: कुलपति ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों की जानकारी ली, जनजातीय समाज के योगदान की लगेगी प्रदर्शनी
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट ग्रामोदय विवि के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक: कुलपति ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों की जानकारी ली, जनजातीय समाज के योगदान की लगेगी प्रदर्शनी
चित्रकूट रजत जयंती बोर्ड रूम में शनिवार को कुलपति प्रो. भरत मिश्रा की अध्यक्षता में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की मासिक बैठक हुई। बैठक में कुलसचिव डॉ. अजय कुमार सहित विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, निदेशक, विभागाध्यक्ष, अनुभाग प्रमुख, कुलानुशासक, उपकुलसचिव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, प्रभारी आईटी, संयोजक पौध रोपण, अध्यक्ष प्रवेश समिति, पुस्तकालयाध्यक्ष, संयोजक प्रसार, जनसंपर्क अधिकारी समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कुलपति प्रो. भरत मिश्रा ने ग्रामोदय विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक, शोध, प्रसार गतिविधियों की मासिक समीक्षा के साथ साथ 29 नवम्बर 2022 को आयोजित दीक्षांत समारोह के तैयारी की जानकारी ली। दीक्षांत समारोह के संयोजक प्रो. आईपी त्रिपाठी ने अंगीकृत व्यवस्थाओं की प्रगति के क्रम में बताया कि इस बार के दीक्षांत समारोह परिसर में स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज के योगदान की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आदिवासी संस्कृति व ग्रामीण वैशिष्ट्य पर आधारित लोक नृत्य का मंचन किया जायेगा। इन्होंने कार्यक्रम के प्रगति की जानकारी दी उप कुलसचिव परीक्षा व परीक्षा नियंत्रक डॉ. ललित कुमार सिंह और उपकुलसचिव अकादमी डॉ. कुसुम सिंह ने दीक्षांत समारोह में दी जाने वाली डिग्रियों आदि के प्रगति की जानकारी दी।
Comments
Post a Comment