डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट दीपदान मेला में कारगर साबित हुआ यातायात प्लान: पांच दिवसीय मेला सकुशल हुआ समाप्त, यूपी-एमपी प्रशासन ने संभाली व्यवस्था

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट दीपदान मेला में कारगर साबित हुआ यातायात प्लान: पांच दिवसीय मेला सकुशल हुआ समाप्त, यूपी-एमपी प्रशासन ने संभाली व्यवस्था 

चित्रकूट में इस बार दिवाली मेला में यातायात प्लान बेहतर बनाया गया। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशनी न हो इसके लिए बसों को बेड़ी पुलिया के पास रोक दिया गया। जीप और कारों को रानीपुर भट्ट के पास रोक दिया। बाइकों को यूपीटी के पास रोक दिया गया था। यूपी एपमी प्रशासन को देखते हुए यूपी
एपमी प्रशासन ने कई स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाए थे।इसके बाद भी वाहन रखने की जगह कम पड़ गई। इससे सड़कों के किनारे ही वाहनों को खड़ा किया। पार्किंग को लेकर इस बार कई जगह स्थानीय लोगों से नगर पालिका व नगर पंचायत के कर्मचारियों से विवाद भी हुआ। किसानों की निजी जमीन पर उनके परिजन पार्किंग बनाकर मेला में धनार्जन करते थे। इस बार नगर पालिका ने इन्हीं स्थानों पर पार्किंग स्थल तो बनाए लेकिन अपने कर्मचारी बैठाकर शुल्क वसूला भीड़ का नहीं पड़ने पाया दबाव
इससे किसानों व उनके परिजनों की आय कम रही। परिक्रमा मार्ग में यूपी व एमपी प्रशासन की नजर परिक्रमा मार्ग में अधिक रही। एमपी क्षेत्र में कामदनाथ प्रमुखद्वार एवं यूपी की तरफ खोही में जलेबी गली के पास मार्ग सकरा होने के कारण अधिक भीड़ होने पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रूट डायवर्जन करना पड़ा। इससे कई बार परिक्रमा करने वालों को दो किमी अतिरिक्त चलना पड़ा। भीड़ का दबाव मेला क्षेत्र में नहीं पड़ने पाया। चित्रकूट दीपदान का पांच दिवसीय मेला समाप्त हो गया इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है। यह पांच दिवसीय मेला उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश प्रशासन के आपसी तालमेल से सुचारू रूप से चलाया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले में जादू के खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर जनता को मतदान के लिए जागरूक किया।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया