क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने सद्गुरु सेवा संघ द्वारा संचालित मानव सेवा गौ सेवा साधु सेवा को सराहा

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने सद्गुरु सेवा संघ द्वारा संचालित मानव सेवा गौ सेवा साधु सेवा को सराहा

टेस्ट सीरीज के जाने माने क्रिकेटर   चेतेश्वर पुजारा और उनकी धर्म पत्नी पूजा पुजारा ने अपने चित्रकूट भ्रमण के दौरान जानकीकुंड स्थिति श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित  नेत्र चिकित्सालय का भ्रमण कर ट्रस्ट  द्वारा मानव सेवा के लिए संचालित  सभी गतिविधियों को देखा उनके द्वारा नेत्र चिकित्सालय,आई बैंक, आपरेशन थियेटर ,ट्रेनिग सेंटर  वार्ड  आदि का भ्रमण किया गया।क्रिकेटर पुजारा को साल व स्मृति चिन्ह देकर सदगुरु सेवा संघ के  ट्रस्टी डा बीके जैन व सदगुरु शिक्षा समिति की अध्यक्षा श्री मती उषा बी जैन ने स्वागत किया।तत्पश्चात उनके द्वारा गौशाला , एसपी एस , रघुवीर मंदिर का भ्रमण किया गया एवम् रघुवीर मंदिर में चल रहे साधु भंडारे में साधु संतो व विद्दार्थियो को अपने हाथों से भोजन परोसकर  खिलाया। वही जब उनसे चित्रकूट आगमन को लेकर बता की गई तो उन्होंने बताया कि मेरे गुरु  हरिचरण दास जी के गुरु रणछोड़ दास जी महाराज थे जो चित्रकूट के थे इसलिए यहां आने की बहुत इच्छा थी यहां  आकर सदगुरु सेवा संघ द्वारा कि जा रही मानव सेवा,गौ सेवा एवम् साधु सेवा देखकर मन बहुत प्रसन्न हो गया।मैंने भी संकल्प लिया है कि मुझसे भी जितना हो सकेगा मैं भी मानव सेवा करूंगा और सहयोग करूंगा।
बाइट चेतेश्वर पुजारा क्रिकेटर

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले में जादू के खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर जनता को मतदान के लिए जागरूक किया।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया