डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में संयुक्त जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर 17 को: प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर रक्तदान का मनाया जाएगा पखवाड़ा

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में संयुक्त जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर 17 को: प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर रक्तदान का मनाया जाएगा पखवाड़ा

चित्रकूट प्रधानमंत्री का जन्मदिवस सेवा पखवारे के रूप में मनाया जाएगा। पहले दिन जिला अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया जाएगा। ब्लॉकों में मेडिकल कैंप लगाकर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी ने बताया कि 17 सितंबर को संयुक्त जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदाता एक यूनिट रक्त का दान कर किसी की जान बचाने में सहभागी बन सकते हैं | युवा सहित प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करने में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। रक्तदान के फायदे रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई हानि नहीं है। ऐसा करने से कोई कमजोरी नहीं आती है। रक्तदान के बाद शरीर में उसकी भरपाई के लिए बहुत ही तेजी से रक्त बनता है। रक्तदान से कैंसर का खतरा कम हो जाता है। शरीर में आयरन की अधिकता नहीं होती है। दिल की बीमारियां और स्ट्रोक का खतरा कम रहता है। शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं ज्यादा बनती हैं, जिससे सेहत में सुधार होता है। र क्दान से पहले जांच से शरीर की स्थिति पता चलती है।
यह कार्यक्रम होंगे सभी ब्लाक मुख्यालयों में अलग दिन स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे। इसमें आम लोगों को लिए जागरूक किया जाएगा जबकि जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान क्षेत्र की आशा क्षय रोगियों की पहचान करेंगी। ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण दिवस पर स्टाल लगाकर स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूकता भी फैलाई जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सदगुरु प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन-13 का हुआ शुभारम्भसदगुरु ट्रस्ट के विभिन्न प्रकल्पों की 13 टीमों के मध्य एक माह तक चलेगा क्रिकेट का महामुकाबला

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 120 क्वार्टर देशी शराब बरामद की

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ : बोले- चित्रकूट डकैतों से मुक्त हो गया, जिन्होंने पानी के लिये तरसाया, उन्हें वोट के तरसा देना