चित्रकूट यमुना में बाढ़ से मऊ के लोग परेशान: तटवर्ती गांवों के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त, समाजसेवी कर रहे मदद

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट यमुना में बाढ़ से मऊ के लोग परेशान: तटवर्ती गांवों के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त, समाजसेवी कर रहे मदद
चित्रकूट के मऊ तहसील क्षेत्र में यमुना नदी में बाढ़ के चलते लोग परेशान हैं। तटवर्ती क्षेत्र में कटान से दिन-ब-दिन लोगों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। कई गांवों में बाढ़ की भयावह स्थिति ने लोगों के जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। बाढ़ की चपेट में नगर पंचायत मऊ के तलहटी में बसी बस्तियों के वाशिंदों को भी काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।लोगों की समस्याओं को देखते हुए प्रधान प्रतिनिधि अमित द्विवेदी ने बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे। उन्होंने लोगों से बात कर उनकी समस्याओं को जाना और गर संभव मदद का भरोसा दिलाया। यमुना के रौद्र रूप से प्रभावित डॉक बंगला, मशीना आदि क्षेत्र के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित है। इसको देखते हुए गांव के लोग एक दूसरे की मदद को आगे बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को अमित ने भी ग्रामीणों का सहयोग किया। ताकि उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश श्रीवास्तव व जनसेवक विष्णु देव त्रिपाठी, अन्नू तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मऊ में दो दिवसीय दंगल शुरू: पहलवानों ने दिखाया दमखम; दरसेड़ा के पंडित ने जालौन के घनश्याम को दी पटखनी