डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर के नागर गांव में लगा गंदगी का अंबार लोग गंदे पानी से गुजरने को मजबूर, संक्रमण का खतरा

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर के नागर गांव में लगा गंदगी का अंबार लोग गंदे पानी से गुजरने को मजबूर, संक्रमण का खतरा

मानिकपुर के नागर गांव की सड़कों पर गंदगी का अंबार लगा है। कीचड़ भरी सड़कों से महिलाएं पीने का पानी व गांव के बच्चे स्कूल जाने को मजबूर दिखाई पड़ रहे है। इससे यहां संक्रमण के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। गांव में सड़क और पानी के निकलने का रास्ता न होने से बारिश का पानी भर जाता है। जिससे वह कीचड़ का रूप ले लेता है और लोगों को कीचड़ भरे पानी से निकलना पड़ता है। वही गांव के लोगों ने बताया कि पानी रुकने के कारण गांव में गंदगी फैल रही है और बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है, लेकिन ग्राम प्रधान और सचिव के द्वारा इस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।कीचड़ में गिरकर चोटिल हो जाती हैं महिलाएं व बच्चे वहीं गांव की महिलाओं का कहना है कि हमको इस गंदे भरे पानी से होकर पीने का पानी व पूजा का पानी भर के ले जाना पड़ता है, इससे हम लोगो को काफी समस्याएं होती हैं कभी-कभी तो हम लोग इस कीचड़ वाले पानी में गिर कर चोटिल भी हो जाते हैं।

 कई बार गांव के प्रधान सचिव से हम लोगों द्वारा शिकायत की गई पर इस पर किसी की नजर नहीं गई। गांव के प्रधान का कहना है कि हमारे द्वारा गांव  में साफ सफाई अभियान चलाया जाता है लेकिन पानी गिरने के बाद कहीं कहीं जलभराव हो जाता है लेकिन उसको भी हमारे सफाई कर्मी द्वारा साफ कर दिया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले में जादू के खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर जनता को मतदान के लिए जागरूक किया।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया