डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में लोन न चुकाने पर व्यक्ति भेजा गया जेल: बैंक से लिया था सात लाख का लोन, नोटिस के बाद भी नहीं चुकाया था लोन

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में लोन न चुकाने पर व्यक्ति भेजा गया जेल: बैंक से लिया था सात लाख का लोन, नोटिस के बाद भी नहीं चुकाया था लोन

मानिकपुर तहसील क्षेत्र के बैंक ऋण की रकम अदा न करने के चलते बकायेदार को राजस्व विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बता दें कि राजस्व टीम के द्वारा एक बकायेदार को कुछ दिन पहले भी जेल भेजा गया था। राजस्व विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के बकायेदारों में हड़कंप मचा है। मानिकपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सकरौहा गांव निवासी बृज बिहारी पुत्र राजकरण ने आर्यावर्त बैंक शाखा उमरी से सालों पहले ऋण लिया था। कई साल बीत जाने के बाद भी जब उसने बैंक के ऋण की अदायगी नहीं की तो, बैंक शाखाकी ओर से कई बार उसे नोटिस भी भेजी गई थी। इसके बाद भी उसने लिए गए
लोन की अदायगी नहीं की। मजबूरन शाखा प्रबंधक को अपने उच्चाधिकारियों को
अवगत कराना पड़ा। बैंक के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बकायेदार बृज बिहारी की आरसी जारी कर दी गई। वसूली के लिए तहसील मानिकपुर को कठोर कदम उठाना पड़ा। एसडीएम और तहसीलदार रहे मौजूद उप जिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव और तहसीलदार राजेश कुमार यादव के निर्देश पर नायब तहसीलदार विवेक कुमार और अमीन दयाराम ओम प्रकाश शाखा  प्रबंधक उमरी और उनकी टीम को साथ में लेकर सकरौहा गांव पहुंचे। बकायदा ब्रिज बिहारी को उसके घर से पकड़ लिया गया। तहसील मानिकपुर में लिखा पढ़ी करने के बाद बकायेदार को 14 दिन के लिए जिला कारागार रगौली जेल भेजा गया। बृज बिहारी के ऊपर बैंक का 754612 रुपए बकाया क्षेत्रीय अमीन दयाराम ने बताया कि बृज बिहारी के ऊपर बैंक का 754612 रुपए बकाया था। तहसील मानिकपुर के राजस्व विभाग और से की गई कार्रवाई से क्षेत्र के बकायेदारों में हड़कंप मचा है। उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि इसी तरह कुछ दिन पहले बगदरी गांव के बकायेदार उमाकांत पांडे को भी जेल भेजा गया था।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मऊ में दो दिवसीय दंगल शुरू: पहलवानों ने दिखाया दमखम; दरसेड़ा के पंडित ने जालौन के घनश्याम को दी पटखनी