मंदाकिनी नदी में श्रद्धालु ने लगाई आस्था की डुबकी: भगवान कामतानाथ के किए दर्शन, यूपी-एमपी के अधिकारियों ने देखी सुरक्षा व्यवस्था

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मंदाकिनी नदी में श्रद्धालु ने लगाई आस्था की डुबकी: भगवान कामतानाथ के किए दर्शन, यूपी-एमपी के अधिकारियों ने देखी सुरक्षा व्यवस्था

चित्रकूट में भदई अमावस्या पर रिमझिम बारिश के बावजूद 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई। इसके बाद भगवान कामतानाथ का दर्शन कर परिक्रमा लगाई। मेले की व्यवस्था के लिए यूपी-एमपी के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। भदई अमावस्या में श्रद्धालुओं का तांता उमड़ पड़ा। प्रात: काल से रामघाट में लाखों श्रद्धालुओं ने एक साथ डुबकी लगाई। भगवान कामतानाथ के दर्शन कर परिक्रमा लगाई। धर्मनगरी के जानकीकुंड, अनुसइया आश्रम, भरतकूप आदि के दर्शन किए। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने मेला स्थल व अन्य स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। खासकर पेयजल की कमी किसी भी स्थान पर न होने के निर्देश दिए। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि मेला की भीड़ भाड़ के नियंत्रण के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है।

 जनपद में 10 जगह बैरिकेडिंग लगाकर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। मौसम में ठंडक थी और श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हुई, रामघाट पर श्रद्धालुओं की संख्या कम होने लगी थी। अमावस्या मेले में एक बार फिर से जाम के झाम के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक कर्वी-राजापुर मार्ग में समस्या का सामना करना पड़ा। भगवान कामतानाथ की परिक्रमा लगाने के लिए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड आदि राज्यों से लोग आकर आस्था की डुबकी लगाकर कामतानाथ की परिक्रमा शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले में जादू के खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर जनता को मतदान के लिए जागरूक किया।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया