घर के बाहर सो रहे युवक पर पलटा ट्रक: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, ड्राइवर मौके से फरार
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट घर के बाहर सो रहे युवक पर पलटा ट्रक: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, ड्राइवर मौके से फरार
चित्रकूट सरधुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सरधुआ गांव में घर के बाहर सो रहे बालक पर मटर लदा ट्रक पलटा गया। जिससे युवक की मौके पर की हुई दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। बता दें कि रोहित कुमार पुत्र विनोद निषाद अपने घर के दरवाजे पर सो रहा था। शनिवार की सुबह कमासिन
से राजापुर की तरफ तेज़ रफ़्तार से आ रहे मटर से लदा ट्रक के नाले पर उतरने से ट्रक पलट गया। घर के बाहर सो रहे बालक की दबकर मौत हो गई है। रोहित तीन भाई थे रोहित आठवीं की पढ़ाई कर रहा था। रोहित के पिता विनोद निषाद मजदूरी करके अपनेपरिवार का भरण पोषण करते थे। वही घटनास्थल पर थाना पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तिरहार क्षेत्र के सरधुवा थाने के करीब हुई घटना। इस संबंध में सरधुवा थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रक पलटने से बालक की मृत्यु हुई है मौके से ड्राइवर फरार हो गया है। ट्रक के खिलाफ विधिक कार्रवाई का शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
Comments
Post a Comment