रंगोली के माध्यम से दिया नेत्रदान का सन्देश , संचालित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की छात्राओं के मध्य नेत्रदान पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गयी ।

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट रंगोली के माध्यम से दिया नेत्रदान का सन्देश , संचालित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की छात्राओं के मध्य नेत्रदान  पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गयी । 

सदगुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड  चित्रकूट में 8 सितम्बर तक चलने वाले नेत्र दान पाखवाडे पर चिकित्सालय के अंतर्गत संचालित सदगुरु आई बैंक एण्ड कार्निया रिसर्च सेन्टर के तत्त्वावधान में लोगों में नेत्रदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए पूरे पखवाड़े में विभिन्न जनजागृति कार्यक्रमों को आयोजित किया जा रहा है |
जिसके चलते दूसरे दिन चिकित्सालय परिसर में सदगुरु ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की छात्राओं के मध्य नेत्रदान  पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गयी | 

छात्राओं ने 6 विभिन्न समूहों में सुन्दर रंगोली बनाकर नेत्रदान का महत्व एवं सन्देश प्रदान किया | ट्रस्टी डॉ.बी.के.जैन ने कोर्निया विभाग द्वारा हो रही इस पहल की सराहना की है एवं कहा कि, ऐसे जनजागृति के कार्यक्रमों द्वारा लोगों में नेत्रदान के प्रति भ्रांतियां दूर होंगी एवं कोर्निया जनित अंधत्व के निवारण में और अधिक सहयोग प्राप्त हो सकेगा | इस अवसर पर ट्रस्टी डॉ.बी.के.जैन, अध्यक्ष शिक्षा समिति श्रीमती उषा जैन, चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अलोक सेन, कोर्निया विभाग एवं नेत्र बैंक प्रमुख डॉ.गौतम सिंह परमार,सदगुरु परिवार के सदस्यों के साथ उपस्थित रहे |

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले में जादू के खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर जनता को मतदान के लिए जागरूक किया।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया