चित्रकूट धर्मनगरी में नेत्रदान जागरूकता रैली के माध्यम से लोगो को बताया नेत्रदान का महत्त्व

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट धर्मनगरी में नेत्रदान जागरूकता रैली के माध्यम से लोगो को बताया नेत्रदान का महत्त्व

सदगुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड  चित्रकूट में चल रहे नेत्र दान पाखवाडे पर चिकित्सालय के अंतर्गत संचालित सदगुरु आई बैंक एण्ड कार्निया रिसर्च सेन्टर के तत्त्वावधान में लोगों में नेत्रदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए पूरे पखवाड़े में विभिन्न जनजागृति कार्यक्रमों को आयोजित किया जा रहा है |
जिसके चलते आज चौथे दिन चिकित्सालय परिसर से राम मुहल्ला सहित पूरे परिक्रमा मार्ग में नेत्र चिकित्सालय द्वारा विशाल नेत्रदान जागरूकता रैली निकाली गई और इस रैली के माध्यम से लोगो को नेत्र दान के बारे में बताया गया कार्निया विभाग एवम् नेत्र बैंक प्रमुख डा गौतम सिंह परमार ने परिक्रमा मार्ग पर लोगो को नेत्रदान के बारे में बताया कि आंख ऐसे कोई प्राप्त नहीं कर सकता आंख दान से ही मिलती है।जिस तरह कपड़े पुराने होने पर हम उन्हे बेमतलब समझकर फेंक देते है पर कपड़े में लगी बटने ,चैन   हम दूसरे कपड़ों में लगा लेते है उसी तरह आदमी की मृत्य के पश्चात शरीर बेकार हो जाता है और उसे जला दिया जाता है पर शरीर में लगी आंखे खराब नही होती अगर वही आंखे हम अपनी मृत्यु के पश्चात किन्ही अंधे लोगो को दान दे दे तो ओ लोग भी आपकी दी हुई आंखों से दुनिया देख सकते है अर्थात नेत्रदान से हम किसी के जीवन में उजाला और खुशी देने का काम कर सकते है

। डा गौतम ने लोगो से अपील की कि हम सबको लोगो के अंदर से भ्रांतियों को दूर करना होगा और लोगो को नेत्रदान के महत्त्व को समझाना होगा। और जिस दिन लोग नेत्रदान के महत्त्व को भली भांति समझ गए उस दिन हम  देश से कार्निया जनित अंधत्व की समस्या को दूर कर सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले में जादू के खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर जनता को मतदान के लिए जागरूक किया।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया