डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट कल भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग शिविर में आएंगे CM: डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, आरती स्थल का निरीक्षण भी किया

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट कल भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग शिविर में आएंगे CM: डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, आरती स्थल का निरीक्षण भी किया

चित्रकूट में रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग शिविर में आएंगे। इसको लेकर शनिवार को डीएम अभिषेक आनन्द और पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने बस स्टॉप बेड़ी पुलिया में हेलीपैड, स्विस कॉटेज, सेफ हाउस आदि का निरीक्षण किया। डीएम ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं आज ही दुरुस्त कर लें। रामघाट का भी निरीक्षण किया डीएम-एसपी ने रामघाट आरती स्थल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए रामघाट में रंगोली बनाया जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद से कहा कि साफ सफाई व्यवस्था बैठने का मंच, प्रकाश व्यवस्था आदि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा लें। पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह को निर्देश दिए कि आरती की समुचित व्यवस्थाएं कराएं। कहीं पर कोई अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। ये अधिकारी मौजूद रहे इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सुनंदू सुधाकरण, अपर उपजिलाधिकारी राजबहादुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड सत्येंद्र नाथ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी राम अचल कुरील आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले में जादू के खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर जनता को मतदान के लिए जागरूक किया।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया