डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मऊ में नहाते समय करंट लगने से किसान की मौत: तार में शरीर छू जाने से हादसा, परिजन ले गए अस्पताल, तोड़ा दम

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मऊ में नहाते समय करंट लगने से किसान की मौत: तार में शरीर छू जाने से हादसा, परिजन ले गए अस्पताल, तोड़ा दम

मऊ में सोमवार सुबह नहाते समय एक किसान को करंट लग गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव उफरौली निवासी राजा भाई उर्फ राजा भैय्या (42) पुत्र जगतपाल द्विवेदी सुबह घर में नहा रहे थे। इस दौरान वहां किसी तार से शरीर छू जाने पर करंट लग गया। पानी से भीगे होने की वजह से झटका लगने पर वह बेहोश हो गए। घरवाले उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी गीता देवी, दो बेटियां और एक पुत्र है।. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक किसान था। सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचे नायब तहसीलदार घासीराम ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर मौजूद मऊ थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने जांच कर आगे की कार्रवाई की बात कही।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सदगुरु प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन-13 का हुआ शुभारम्भसदगुरु ट्रस्ट के विभिन्न प्रकल्पों की 13 टीमों के मध्य एक माह तक चलेगा क्रिकेट का महामुकाबला

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 120 क्वार्टर देशी शराब बरामद की

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ : बोले- चित्रकूट डकैतों से मुक्त हो गया, जिन्होंने पानी के लिये तरसाया, उन्हें वोट के तरसा देना