मऊ में सांप काटने से महिला की मौत: रात में सोते समय डसा, जिला अस्पताल से प्रयागराज ले जाते समय तोड़ा दम

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मऊ में सांप काटने से महिला की मौत: रात में सोते समय डसा, जिला अस्पताल से प्रयागराज ले जाते समय तोड़ा दम

मऊ में सोमवार देर रात एक महिला को सांप ने काट लिया। जिसके बाद परिवार वाले उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छिवलहा गांव निवासी सुशीला (50) पत्नी प्ह्लाद को घर में सोते समय साँप ने काट लिया। जलन और दर्द होने पर उनकी नींद खुल गई। वे चिल्लाने लगीं तो अन्य परिजन जाग गए। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में हालत न सुधरने पर परिजन प्रयागराज लेकर जा रहे थे। रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया परिजनों ने बताया कि मृतका के तीन बच्चे हैं। जिसमें दो लड़के और एक लड़की हैं। वहीं सांप काटने से महिला की मौत की सूचना थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। मऊ तहसीलदार शशि कांत मणि ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा के तहत आपकी मदद की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सदगुरु प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन-13 का हुआ शुभारम्भसदगुरु ट्रस्ट के विभिन्न प्रकल्पों की 13 टीमों के मध्य एक माह तक चलेगा क्रिकेट का महामुकाबला

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 120 क्वार्टर देशी शराब बरामद की

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ : बोले- चित्रकूट डकैतों से मुक्त हो गया, जिन्होंने पानी के लिये तरसाया, उन्हें वोट के तरसा देना