डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में सांप ने बच्ची को काटा; मौत: प्रयागराज ले जाते समय तोड़ा दम, जमीन पर सोते समय डसा

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मानिकपुर में सांप ने बच्ची को काटा; मौत: प्रयागराज ले जाते समय तोड़ा दम, जमीन पर सोते समय डसा 

विकासखण्ड मानिकपुर अंतर्गत बहिलपुरवा ग्राम पंचायत के मजरा अटारी पुरवा में बीती रात 13 वर्षीय बालिका को सांप ने काट लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज ले जाने को कहा। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। रात में बालिका साक्षी यमर 13 वर्ष पुत्री चुरेह सिंह निवासी अटारी पुरवा घर मे सो रही थी। सोते समय विषैले सर्प ने उसे डस लिया जानकारी होते ही परिजन उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गये थे। जहां • हालत गम्भीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसको प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। वहीं एम्बुलेंस से प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ही बालिका की मौत हो गयी। छठवीं क्लास में पढ़ती थी बच्ची बता दें कि साक्षी यमर अपने गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ाई करती थी। रात्रि में जब वह अपने घर पर जमीन पर सो रही थी, तभी अचानक आए जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। परिजनों द्वारा बच्ची को हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में जाते समय उसकी मौत चुकी थी। इसके बैद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना भरतकूप पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में कोविड-19 का पालन करते हुए जनता दर्शन में आए जन सामान्य की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मऊ में दो दिवसीय दंगल शुरू: पहलवानों ने दिखाया दमखम; दरसेड़ा के पंडित ने जालौन के घनश्याम को दी पटखनी