चित्रकूट में शिक्षकों ने की विधायक से मुलाकात: समस्या सुनकर विधायक बोले- जल्द होगा निस्तारण, नहीं तो विधानसभा में उठाऊंगा मुद्दा
डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में शिक्षकों ने की विधायक से मुलाकात: समस्या सुनकर विधायक बोले- जल्द होगा निस्तारण, नहीं तो विधानसभा में उठाऊंगा मुद्दा
प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अखिलेश पांडे सदर विधायक अनिल प्रधान को समस्या बता कर देते ज्ञापन चित्रकूट में उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन और प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की दैनिक समस्या को लेकर सदर विधायक को ज्ञापन सौंपा है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश पांडे सदर विधायक से बताया कि जनपद की सड़कें बहुत खराब है। जिससे शिक्षकों को आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जलभराव के चलते समय से नहीं पहुंचते शिक्षक शिवरामपुर स्थित रेलवे अंडर ब्रिज में बरसात का पानी भर जाने से शिक्षक को विद्यालय जाने में विलंब होता है। उन्हें अनुपस्थित दिखाकर विभागीय अधिकारियों द्वारा परेशान किया जाता है। अनुदेशक वेलफेयर के जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर यादव के नेतृत्व में सदर विधायक अनिल पटेल के आवास सोनेपुर में मुलाकात कर अनुदेशकों के संबंध में ज्ञापन सौंपा है। विभाग की लापरवाही से नहीं हो पा रहे ट्रांसफर जिसमें प्रमुख रूप से ट्रांसफर के संबंध में लगभग 2 साल से शासन से तो आदेश आ चुका है। लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण आज तक जिले के अंदर स्थानांतरण नहीं हो पा रहे हैं। इसके संबंध में 2 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें विधायक ने पूरा आश्वासन देते हुए कहा कि मैं इस ट्रांसफर के संबंध में चित्रकूट बीएसए से वार्ता कर पूरी जांच करवा लूंगा। जो भी दोषी होगा उसके संबंध में शासन स्तर पर चिट्ठी लिखी जाएगी। यह मुद्दा विधानसभा में उठाया जाएगा। मानदेय के संबंध में उन्होंने कहा कि शासन से ग्रांट आने के बाद जिला स्तर पर जो लेट होता है। उसके संबंध में बीएसए चित्रकूट से बात किया जाएगा, कि जैसे शासन से ग्रांट आती है। तो समय जिले के समस्त अनुदेशकों के खाते में भेजा जाए। यह सभी लोग रहे मौजूद इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक गर्ग, कोषाध्यक्ष संतोष सिंह, संयुक्त मंत्री आराधना सिंह, जिला मंत्री लवलेश सिंह, अनुदेशक वेलफेयर के महामंत्री जितेंद्रत्रिपाठी, मीडिया प्रभारी धीरेंद्र गुप्ता, कृष्ण मुरारी, संतोष कुमार मौर्य, विद्यासागर, जय सिंह,ओम प्रकाश, स्वप्निल कुमार आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment