चित्रकूट में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी: भगवान कामदगिरि की पंचकोसी परिक्रमा किया, अमावस्या पर आते हैं हजारो श्रद्धालु

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी: भगवान कामदगिरि की पंचकोसी परिक्रमा किया, अमावस्या पर आते हैं हजारो श्रद्धालु

मंदाकिनी नदी में रामघाट पर श्रद्धालु स्नान करके पुण्य कमाया। चित्रकूट धर्म नगरी में आषाढ़ अमावस्या के पर्व पर श्रद्धालुओं ने मां मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई। इसके बाद भगवान कामदगिरि की पंचकोसी परिक्रमा कर रहे हैं। भगवान कामतानाथ की परिक्रमा लगाने के लिए लोग उत्तर प्रदेश से ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी पहुंचे। हर महीने की अमावस्या में लाखों श्रद्धालु आते हैं। सुबह से ही श्रद्धालओं की उमड़ी भीड़ कामतानाथ में दीपदान की अमावस्या और मौनी अमावस्या में सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। चित्रकूट भारत मंदिर के महंत दिव्यजीवन दास ने बताया कि चित्रकूट में भगवान श्री राम जानकी लक्ष्मण के साथ हमेशा विराजमान रहते हैं। मंदाकिनी नदी ऋषि अत्री की पत्नी अनुसुइया के तपोबल से उद्गम हुआ है। महंत ने बताया कि मंदाकिनी नदी में जो डुबकी लगाता उसके सारे पाप समाप्त हो जाते हैं। रामचरित मानस में भी उल्लेख कामतानाथ के महंत मदन दास ने कामतानाथ परिक्रमा की महिमा बताई है। भगवान श्री कामतानाथ की पंचकोसी परिक्रमा करने से लोगों की कामना की पूर्ति होती है। महंत ने बताया कि इसका उल्लेख राष्ट्रीय कवि तुलसीदास जी ने रामचरितमानस पर किया है। कामतानाथ की रज का भी बहुत बड़ा महत्व है। महंत ने बताया कि एक बार तुलसीदास जी और रहीम दास जी परिक्रमा लगा रहे थे। तभी एक राजा परिक्रमा मार्ग के पास हाथी को दंड दे रहा था। तब तुलसीदास जी ने रहीम दास से पूछा था,  धूल उड़ा वत गज फिरत कही रहीम किन काज, तभी इस बात का उत्तर रहीम दास जी ने बताया कि, जो राज ऋषि पत्नी तरी सो ढूंढात गजराज । मदन दास ने बताया कि यह वह भूमि है जहां की एक-एक एक-एक कण महत्वपूर्ण हैं। चित्रकूट का उल्लेख रामचरितमानस में ही नहीं बल्कि श्रीमद्भागवत, बाल्मीकि रामायण में भी पढ़ने को मिल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सदगुरु प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन-13 का हुआ शुभारम्भसदगुरु ट्रस्ट के विभिन्न प्रकल्पों की 13 टीमों के मध्य एक माह तक चलेगा क्रिकेट का महामुकाबला

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 120 क्वार्टर देशी शराब बरामद की

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ : बोले- चित्रकूट डकैतों से मुक्त हो गया, जिन्होंने पानी के लिये तरसाया, उन्हें वोट के तरसा देना